Monthly Archives: August, 2026

MP Moong Rate: मूंग के दाम में जोरदार उछाल, किसानों को मिलेगा मोटा फायदा, 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी

MP Moong Rate: मूंग के दाम में जोरदार उछाल, किसानों को मिलेगा मोटा फायदा, 500 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी

मध्य प्रदेश में केंद्र के तय कोटे से अधिक मूंग खरीदने के कारण सरकार को पिछले दो वर्षों में करीब 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. वहीं 2025-26 की खरीदी गई मूंग पर भी 1,200 से 1,500 करोड़ रुपये तक के अतिरिक्त घाटे की आशंका है. किसानों के आंदोलन के बाद सरकार ने खरीद सीमा 25 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दी, जिससे मंडियों में मूंग की आवक घटी और दाम 300 से 500 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए. हालांकि किसान अब भी बाजार भाव को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं.

डॉ आशा शर्मा01 Aug 2026
'कोबरा ने डसने की कोशिश की थी', CM मोहन यादव ने सुनाया खौफनाक किस्सा, जानें कैसे बचे

'कोबरा ने डसने की कोशिश की थी', CM मोहन यादव ने सुनाया खौफनाक किस्सा, जानें कैसे बचे

उज्जैन में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अत्याधुनिक रेप्टाइल पार्क और रिसर्च सेंटर बनाया जा रहा है. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने कॉलेज के दिनों का एक रोचक अनुभव साझा करते हुए बताया कि एक बार जहरीला कोबरा उनके हाथ पर लिपट गया था, लेकिन उन्होंने साहस दिखाते हुए उसे पकड़कर बोरे में बंद कर दिया. मुख्यमंत्री ने होमगार्ड जवानों को सांपों के सुरक्षित रेस्क्यू का प्रशिक्षण देने और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए.

डॉ आशा शर्मा01 Aug 2026
Supreme Court Verdict: पिता की मौत के बाद शादीशुदा बेटी को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

Supreme Court Verdict: पिता की मौत के बाद शादीशुदा बेटी को भी मिलेगी सरकारी नौकरी, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि शादीशुदा बेटी को केवल वैवाहिक स्थिति के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. कोर्ट ने बिहार सरकार की उस नीति को असंवैधानिक बताया, जिसमें केवल तलाकशुदा या पति से अलग रह रही बेटियों को ही इस नियुक्ति का पात्र माना गया था. अदालत ने कहा कि शादी के बाद भी बेटी का मायके से रिश्ता खत्म नहीं होता और बेटा-बेटी के बीच भेदभाव संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है. साथ ही बिहार सरकार को आठ सप्ताह के भीतर मामले पर दोबारा विचार करने का निर्देश दिया गया है.

डॉ आशा शर्मा01 Aug 2026