Monthly Archives: August, 2026

E20 Petrol: अगर पेट्रोल में इथेनॉल नहीं मिलता तो 125 रुपये लीटर पहुंच जाती कीमत, सरकार का बड़ा दावा
केंद्र सरकार ने दावा किया है कि इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम की वजह से हाल के पश्चिम एशिया संकट के दौरान पेट्रोल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई. सरकार के अनुसार, यदि पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिश्रण नहीं होता, तो दिल्ली में इसकी कीमत करीब 125 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती थी, जबकि उपभोक्ताओं ने 94.77 रुपये प्रति लीटर का भुगतान किया. सरकार का कहना है कि इस योजना से विदेशी मुद्रा की बचत, कच्चे तेल के आयात में कमी और कार्बन उत्सर्जन घटाने में भी मदद मिली है.

किसानों के लिए खुशखबरी! PM-KISAN योजना 2031 तक बढ़ी, सरकार देगा 3.15 लाख करोड़
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को अगले पांच वर्षों यानी 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट स्वीकृत किया गया है. योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में DBT के जरिए मिलती रहेगी. अब तक 23 किस्तों के माध्यम से 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है.

Congress Politics: कांग्रेस में बढ़ी कलह! पूर्व विधायक ने अपने ही प्रत्याशी पर उठाए सवाल, बोले- मेरी मेहनत का फायदा दूसरे उठा रहे
दतिया विधानसभा उपचुनाव के बाद कांग्रेस में अंदरूनी बयानबाजी तेज हो गई है. पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूत स्थिति उनकी वर्षों की मेहनत का परिणाम है और उसका फायदा दूसरे नेता उठा रहे हैं. उन्होंने यह भी पूछा कि यदि घनश्याम सिंह इतने मजबूत नेता थे तो उन्हें पहले चुनावों में हार क्यों मिली. कांग्रेस ने फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है.






