UP Teachers: UP के 10 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख लाइफ इंश्योरेंस समेत कई सुविधाएं मिलेंगी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

UP Teachers: UP के 10 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ₹10 लाख लाइफ इंश्योरेंस समेत कई सुविधाएं मिलेंगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार 8 जुलाई को करीब 10 लाख कर्मचारियों को विशेष बीमा और बैंकिंग सुविधाओं का लाभ देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में वाराणसी में बेसिक शिक्षा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच समझौता (MoU) होगा। इसके तहत स्थायी और संविदा कर्मचारियों को अलग-अलग बीमा सुविधाएं मिलेंगी।

4.50 लाख स्थायी कर्मचारियों को मिलेंगे ये बड़े लाभ

समझौते के तहत करीब 4.50 लाख स्थायी शिक्षक और कर्मचारी SBI के विशेष सैलरी पैकेज से जुड़ेंगे।

उन्हें मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं:

  • 10 लाख रुपये का ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस।
  • 1 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस।
  • 1 करोड़ रुपये का स्थायी विकलांगता बीमा।
  • 1.60 करोड़ रुपये तक का एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस।
  • बच्चों की पढ़ाई और बेटियों की शादी के लिए अतिरिक्त बीमा (एड-ऑन कवर) की सुविधा।

संविदा कर्मचारियों और शिक्षामित्रों को भी मिलेगा बीमा लाभ

करीब 5.50 लाख शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य संविदा कर्मचारी भी इस योजना का हिस्सा होंगे। जिनका मासिक नेट वेतन 10 हजार रुपये से अधिक है, उन्हें 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट, स्थायी विकलांगता और एयर एक्सीडेंट बीमा कवर मिलेगा। आंशिक विकलांगता की स्थिति में 15 लाख रुपये तक का बीमा मिलेगा। जिन कर्मचारियों का वेतन 10 हजार रुपये से कम है, जैसे रसोइये, उन्हें जीरो बैलेंस खाते और RuPay डेबिट कार्ड के माध्यम से 1 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा।

कैशलेस चिकित्सा योजना का भी होगा शुभारंभ

8 जुलाई को मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की भी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइये, केजीबीवी वार्डन, विषय विशेषज्ञ और उनके आश्रित परिवार के सदस्य सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज करा सकेंगे।

बच्चों के खातों में भी भेजी जाएगी राशि

इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों के खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूते, बैग और अन्य आवश्यक सामग्री के लिए राशि भी जारी करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/uttar-pradesh/up-electricity-news-47-lakh-consumers-load-increased-without-notice/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi