मध्यप्रदेश•

वेंकट लाइब्रेरी में पहुंची सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’, अब आम पाठक भी पढ़ सकेंगे

कटनी- शहर की प्रतिष्ठित वेंकट लाइब्रेरी में अब पाठकों को कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की चर्चित पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ पढ़ने का अवसर मिलेगा।
वेंकट लाइब्रेरी में पहुंची सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’, अब आम पाठक भी पढ़ सकेंगे

कटनी। शहर की प्रतिष्ठित वेंकट लाइब्रेरी में अब पाठकों को कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी की चर्चित पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ पढ़ने का अवसर मिलेगा। कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कांग्रेसजनों के साथ लाइब्रेरी पहुंचकर प्रबंधन को यह पुस्तक भेंट की। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं और पुस्तक प्रेमियों तक महत्वपूर्ण साहित्य एवं राजनीतिक विचारों की पहुंच बढ़ाना है।

इस अवसर पर दिव्यांशु मिश्रा ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, त्याग, संघर्ष, धैर्य और सार्वजनिक जीवन में समर्पण की लंबी यात्रा है। पुस्तक में राजीव गांधी से पहली मुलाकात, विवाह के बाद भारत को अपना घर बनाने के अनुभवों और जीवन में आए कठिन दौर का भावनात्मक चित्रण किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुस्तक में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की शहादत के बाद सोनिया गांधी के जीवन में आए बदलाव, सक्रिय राजनीति में उनकी वापसी, कांग्रेस नेतृत्व की जिम्मेदारी और वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करने जैसे महत्वपूर्ण राजनीतिक प्रसंगों का भी उल्लेख है। इसके साथ ही यूपीए सरकार के कार्यकाल, डॉ. मनमोहन सिंह के साथ राजनीतिक समन्वय तथा समकालीन भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी उनके विचार सामने आते हैं।

दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार और वैचारिक संवाद के केंद्र होते हैं। वेंकट लाइब्रेरी में यह पुस्तक उपलब्ध कराने का मकसद है कि नई पीढ़ी देश के राजनीतिक इतिहास, लोकतांत्रिक मूल्यों और महत्वपूर्ण सार्वजनिक व्यक्तित्वों के जीवन अनुभवों को पढ़कर समझ सके।

उन्होंने कहा कि पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को साहित्य, इतिहास एवं समकालीन राजनीतिक विमर्श से जोड़ने के लिए ऐसी पहल जरूरी है। कांग्रेसजनों ने भी इस प्रयास को पाठकों के लिए उपयोगी बताया।

कांग्रेसजन रहे मौजूद

पुस्तक भेंट करने के दौरान पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सौम्या रंधेलिया, आदित्य कटारे, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, राहुल पटेरिया, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग, आईटी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, श्याम पहुजा, चोखे भाईजान, सूर्यकांत कुशवाहा, अभिषेक प्यासी, मीनाक्षी बलवी, श्याम यादव, रमेश अहिरवार, अनुराग दाहिया, रश्मि अग्रवाल, इकलाख अहमद, प्रिंस वंशकार, अभिषेक गुप्ता, सत्यम द्विवेदी, अनुराग पटेल, राजन साहू, मनीषा सिंह, अमित पटेल, अभिषेक परिहार, रवि जायसवाल एवं देवाश बाजपेयी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

about 2 hours ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

about 4 hours ago

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

about 4 hours ago

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

about 4 hours ago

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

about 4 hours ago

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

about 5 hours ago

और पढ़ें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी
मध्यप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही
मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे
मध्यप्रदेश

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ
मध्यप्रदेश

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज
मध्यप्रदेश

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग
दिल्ली

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग