दिल्ली•

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चर्चित सरकारी आवास 'शीश महल' अब आम लोगों के लिए खोला जाएगा। दिल्ली सरकार ने अगले सप्ताह से इस बंगले में आम जनता के प्रवेश की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। लोग टिकट और ऑनलाइन बुकिंग के जरिए इस आलीशान आवास को देख सकेंगे। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने 17 नवंबर को इसकी जानकारी दी। हालांकि, टिकट की कीमत और बुकिंग से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का चर्चित सरकारी आवास 'शीश महल' अब आम जनता के लिए खोला जाएगा। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में फैसला लिया है। अगले सप्ताह से लोग टिकट और ऑनलाइन बुकिंग के जरिए इस बंगले को देख सकेंगे। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने 17 नवंबर को इसकी घोषणा की।

मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी जानकारी
प्रवेश वर्मा ने बताया कि सरकार की ओर से लोगों के भ्रमण के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है। टिकट बुकिंग, प्रवेश और रिजर्वेशन से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। आम लोगों के प्रवेश से पहले मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस बंगले का भ्रमण कराया जाएगा।

भाजपा ने उठाए थे सवाल
दरअसल, सिविल लाइंस स्थित 6 फ्लैगस्टाफ रोड का यह बंगला अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उनका आधिकारिक निवास था। इसके निर्माण और नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाती रही है। भाजपा ने ही इस आवास को 'शीश महल' नाम दिया था।

सादगी की बात पर सवाल
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि जो नेता सादगी की बात करते थे, उनके सरकारी आवास की भव्यता और सुविधाओं को अब आम लोग खुद देख सकेंगे। उन्होंने बंगले में महंगे पर्दे, वियतनाम से मंगाए गए मार्बल और रंग बदलने वाली स्मार्ट लाइटिंग जैसी सुविधाएं होने का दावा भी किया।

आम जनता देख सकेगी 'शीश महल'
गौरतलब है कि पहले इस बंगले को स्टेट गेस्ट हाउस में बदलने की योजना थी, लेकिन अब दिल्ली सरकार ने इसे आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है। हालांकि, टिकट की कीमत, भ्रमण का समय और ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

about 2 hours ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

about 4 hours ago

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

about 4 hours ago

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

about 4 hours ago

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

about 4 hours ago

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

about 5 hours ago

और पढ़ें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी
मध्यप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही
मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे
मध्यप्रदेश

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ
मध्यप्रदेश

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज
मध्यप्रदेश

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

प्रथम विवाह जीवित रहते हुए गुप्त रूप से दूसरा विवाह करने और अस्पताल में जन्म संबंधी जानकारी छिपाने पर एनसीआर दर्ज  
​
मध्यप्रदेश

प्रथम विवाह जीवित रहते हुए गुप्त रूप से दूसरा विवाह करने और अस्पताल में जन्म संबंधी जानकारी छिपाने पर एनसीआर दर्ज ​