Cough syrup scandal: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा - 'सरकारी हत्या', 150 से ज्यादा मौतों का दावा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

Cough syrup scandal: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा - 'सरकारी हत्या', 150 से ज्यादा मौतों का दावा

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कफ सिरप कांड में राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जहरीली कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अब तक 25 से अधिक मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि पिछले तीन महीनों में राज्य के विभिन्न जिलों में 150 से अधिक बच्चों की मौतें दर्ज की गई हैं, जो किसी बीमारी का परिणाम नहीं बल्कि 'सरकारी हत्या' है।

जीतू पटवारी का दावा
पीसीसी चीफ ने एक और दावा करते हुए कहा कि 19 सितम्बर 2025 को महाराष्ट्र नागपुर प्रयोगशाला ने मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें स्पष्ट उल्लेख था कि यह मौतें विशेष बीमारी से नहीं बल्कि दूषित दवा के कारण हुई हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री ने कोई संज्ञान नहीं लिया और त्यौहार मनाते रहे। उन्होंने कहा कि पहली मौत 3 सितम्बर को हुई थी, लेकिन 8 बच्चों की मौत के बाद भी किसी का पोस्टमार्टम नहीं किया गया, न ही विभागीय बैठक बुलाई गई।

सोनू राणा नाम के शख्स की क्या भूमिका - पटवारी
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सोनू राणा नामक व्यक्ति और देश के स्वास्थ्य मंत्री के पीए आदित्य सिंह का मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में क्या भूमिका है, इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही एक और दावा किया कि सोनू राणा नामक व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कंपनियों के बीच डील करवाने का काम करता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के साथ सोनू राणा की तस्वीरें सार्वजनिक कीं और कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच की जाए।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/samajwadi-party-in-the-fray-on-obc-reservation-demands-from-cm-dr-mohan-yadav/

पटवारी ने की स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कफ सिरप कांड में स्वास्थ्य मंत्री तत्काल इस्तीफे की मांग की। साथ ही कहा कि 'पीएस हेल्थ को तत्काल हटाया जाए,ड्रग कंट्रोलर पर एफआईआर हो और पूरे मामले की जांच CBI से कराई जाए। यह बच्चों की बीमारी नहीं, बल्कि गैर-इरादतन हत्या है।'

हर जिले में कांग्रेस करेगी उपवास और धरना
कांग्रेस ने मामले में गंभीरता से जांच कराने के साथ देशभर में जहरीले कफ सिरप से कितने बच्चों की जान गई, यह आंकड़ा पेश करने की मांग की। साथ ही ऐलान किया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में बच्चों के अस्पतालों के बाहर एक दिन का उपवास रखेगी और धरना देकर सरकार से जवाब मांगेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

24 minutes ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

39 minutes ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Cough syrup scandal: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा - 'सरकारी हत्या', 150 से ज्यादा मौतों का दावा | Khabar Digital | Khabar Digital