Nariyal Promotion Scheme केवल दिल्ली में बैठकर नहीं, खेतों में जाकर किसानों से चर्चा से बनेगी- शिवराज सिंह

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Nariyal Promotion Scheme केवल दिल्ली में बैठकर नहीं, खेतों में जाकर किसानों से चर्चा से बनेगी- शिवराज सिंह

नई दिल्ली/ चेन्नई के IIT मद्रास परिसर में नारियल किसानों और हितधारकों के साथ संवाद के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया कि बजट 2026‑27 में घोषित Nariyal Promotion Scheme केवल दिल्ली के दफ्तरों में बैठकर नहीं, बल्कि तमिलनाडु से असम तक खेतों में काम कर रहे किसानों के सुझावों के आधार पर बनेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, उड़ीसा, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे नारियल उत्पादक राज्यों में किसान लंबे समय से उत्पादन, रोग, कीमत और वैल्यू‑एडिशन की समस्याएँ उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की किसान‑हितैषी सोच और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बजट घोषणा के तहत अब इन समस्याओं के समग्र समाधान के लिए ‘नारियल प्रमोशन स्कीम’ लाई जा रही है, जिसका उद्देश्य उत्पादकता बढ़ाना, लागत घटाना और किसानों की आय में स्पष्ट बढ़ोतरी करना है।

तमिलनाडु में केंद्र सरकार की योजना ढंग से इंप्लीमेंट नहीं होती- शिवराज सिंह

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि इस योजना का मूल सिद्धांत है– किसानों के बीच जाकर, उनकी भाषा में उनकी बात सुनकर नीति बनाना। उन्होंने उल्लेख किया कि इस कंसल्टेशन में तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम सहित कई भाषाओं में किसान बोले, इंटरप्रिटर ने अनुवाद किया और पूरा हॉल एक “लघु भारत” की तरह दिख रहा था, जहाँ विविध भाषाओं के बीच भी किसानों की चिंता और आकांक्षा एक ही थी। श्री चौहान ने इसे अखंड भारत की सजीव झलक बताया।

शिवराज सिंह ने बताया कि किसानों और स्टेकहोल्डर्स से मिले प्रमुख सुझावों में रोग‑प्रतिरोधी किस्मों का विकास, क्लस्टर‑आधारित खेती, एफपीओ और कोऑपरेटिव मॉडल को मजबूत करना, नारियल तुड़ाई से लेकर गिरी निकालने तक मशीनीकरण को बढ़ावा देना और वाइट‑फ्लाई जैसी बीमारियों के लिए केमिकल के बजाय जैविक नियंत्रण की दिशा में बढ़ना शामिल रहा। किसानों ने नारियल‑आधारित इंटीग्रेटेड फार्मिंग, कोको, काली मिर्च, डेयरी और मत्स्य‑पालन को जोड़कर मल्टी‑इनकम मॉडल बनाने और नारियल के हर हिस्से से वैल्यू‑एडिशन (तेल, कोयर, कार्बन आदि) बढ़ाने की मांग भी रखी।

तमिलनाडु में मनरेगा में गड़बड़ियों की राज्य सरकार गंभीरता से जांच करें- शिवराज सिंह

उन्होंने बताया कि एक अहम सुझाव सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़ा था, जिसमें किसानों ने कहा कि यदि अन्य खाद्य तेलों के साथ नारियल तेल को भी PDS में शामिल किया जाए तो नारियल की मांग स्थिर रहेगी और किसानों को बेहतर दाम मिल सकेंगे। श्री चौहान ने बताया कि नारियल विकास बोर्ड पहले ही सभी राज्य सरकारों को पत्र लिखकर PDS में नारियल तेल को स्थान देने का आग्रह कर चुका है और अब राज्यों से प्रतिक्रिया व संवाद की प्रक्रिया चल रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने तमिलनाडु में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) और मनरेगा के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए। इस पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र की अपेक्षा स्पष्ट है– प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकानों को समय पर मंजूरी और निर्माण मिलना चाहिए ताकि कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के न रहे। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में 2024‑25 में स्वीकृत होने वाले लगभग दो लाख मकानों के प्रस्ताव लंबित हैं, और नई सर्वे प्रक्रिया देशभर में पूरी हो चुकी है, इसलिए तमिलनाडु में भी इसे शीघ्र आगे बढ़ाया जाना चाहिए। सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान 2 साल में 2 लाख से ज्यादा मकान हमने दिए कि गरीबों को मकान दो। यहाँ की स्टेट गवर्नमेंट स्वीकृति नहीं कर रही, क्यों नहीं कर रही कि मोदी जी का नाम है इसलिए प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को घरों से क्यों वंचित कर रहे हो? 2 लाख गरीबों को मकान मिलते तो उनकी जिंदगी बदलने का काम होता।

मनरेगा पर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों के लिए रोज़गार और संपत्ति‑निर्माण दोनों है, लेकिन यदि तीन लाख से ज्यादा शिकायतें आ रही हों तो यह जरूरी है कि राज्य सरकार गंभीरता से जांच करें, गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करें और धन के अपव्यय को रोकें। सोशल ऑडिट जो होता है गाँव के लोगों ने किया कि गड़बड़ हो रही है, एक ही काम बार-बार कर दिया गया है, झूठे पेमेंट हो गए हैं, मजदूरों से नहीं मशीनों से काम हो रहा है, ऐसे काम लिए गए हैं कि जो जैसे नहर की सफाई के काम जो बार-बार लेकर पैसा निकाल लिया गया है और ऐसी राशि बहुत बड़ी राशि है, करोड़ों रुपए जिसको हमने कहा कि ये वसूली जाए, ये गड़बड़ हुई है और गड़बड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब इस तरह की चीजें जब होती है तो फिर मन में तकलीफ स्वाभाविक है। ऐसी कई कम्प्लेंट्स कई योजनाओं के अंदर मिली है। राज्य सरकार को राजनीति नहीं करनी चाहिए लेकिन यहाँ तो भयानक भ्रष्टाचार है।

PDS में नारियल तेल, बायो‑कंट्रोल, इंटीग्रेटेड फार्मिंग: किसानों के सुझावों पर तैयार होगी नई योजना- शिवराज सिंह

उन्होंने कहा कि DMK का मतलब ही हो गया है सीधे-सीधे दारू, मनी और कमीशन या करप्शन तो इसको बदलना चाहिए, जनता को परेशानी होती है, केंद्र सरकार की योजना ढंग से इंप्लीमेंट नहीं होती यहाँ। एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने कहा कि केवल स्टेट गवर्नमेंट आरोप-प्रत्यारोप करती रहती है, विकास इससे नहीं होता। फेडरल स्ट्रक्चर है तो राज्य और केंद्र को मिलकर काम करना चाहिए, हमारी सदिच्छा है लेकिन वह केवल आरोप लगाने का काम करते हैं। उन्होंने साफ कहा कि केंद्र की योजनाएँ ज़मीन पर जितनी ईमानदारी से लागू होंगी, उतनी ही तेजी से गांव‑देहात की तस्वीर बदलेगी।

चक्रवात से होने वाले नुकसान की चिंता के साथ ही शिवराज सिंह ने बताया नारियल‑काजू‑कोको का भविष्य

उर्वरक आपूर्ति पर एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, खासकर युद्ध और भू‑राजनीतिक तनावों का असर उर्वरक बाज़ार पर पड़ता है, लेकिन केंद्र सरकार स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है और वैकल्पिक स्रोतों, दीर्घकालिक कॉन्ट्रैक्ट्स और घरेलू उत्पादन क्षमता बढ़ाने जैसे सभी विकल्पों पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान हितों की रक्षा के लिए जो भी संभव कदम होंगे, केंद्र उन्हें उठाने में पीछे नहीं रहेगा।

चक्रवात और प्राकृतिक आपदाओं से नारियल बागानों को होने वाले नुकसान पर केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना और आपदा राहत तंत्र को इस तरह मजबूत किया जा रहा है कि किसान पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने कहा कि ‘नारियल प्रमोशन स्कीम’ के ड्राफ्ट में भी रिस्क‑मैनेजमेंट और बीमा कवरेज को एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में शामिल किया जाएगा।

शिवराज सिंह ने बताया कि इस नई योजना का व्यापक लक्ष्य तीन स्तर पर काम करना है– फूड सिक्योरिटी, पोषण सुरक्षा और किसानों की बढ़ी हुई आय। उन्होंने विश्वास जताया कि किसानों, विशेषज्ञों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर तैयार की जा रही ‘नारियल प्रमोशन स्कीम’ भारत को नारियल, काजू, कोको और कोयर उत्पादों के क्षेत्र में वैश्विक अग्रणी बनाएगी और नारियल किसान भाइयों‑बहनों के जीवन में “वास्तविक परिवर्तन” लेकर आएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 2 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 4 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 5 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Nariyal Promotion Scheme केवल दिल्ली में बैठकर नहीं, खेतों में जाकर किसानों से चर्चा से बनेगी- शिवराज सिंह | Khabar Digital | Khabar Digital