MP Flight News: भोपाल से पटना और रीवा समेत 4 नए रूट पर उड़ान शुरू, जानें किराया और दिन

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

MP Flight News: भोपाल से पटना और रीवा समेत 4 नए रूट पर उड़ान शुरू, जानें किराया और दिन

मध्य प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में रविवार को बड़ा कदम उठाया गया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज विमानतल से भोपाल-पटना, भोपाल-रीवा, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच नई विमान सेवाओं का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू भी मौजूद रहे. भोपाल से रीवा के बीच पहले से विमान सेवा उपलब्ध है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक और उड़ान शुरू की गई है. सरकार का कहना है कि नई सेवाओं से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के बीच हवाई संपर्क बेहतर होगा.

उद्योग, व्यापार और पर्यटन को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. नई उड़ानों के शुरू होने से उद्योग और व्यापार को गति मिलने के साथ पर्यटन क्षेत्र को भी फायदा होगा. हवाई यात्रा का विस्तार होने से लोगों का समय और यात्रा पर होने वाला खर्च दोनों कम होंगे. उन्होंने कहा कि बेहतर एयर कनेक्टिविटी के कारण देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचना आसान होगा.

भोपाल से शारजाह की उड़ान जल्द

मुख्यमंत्री ने बताया कि भोपाल को अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा में भी काम चल रहा है. अगले दो महीनों में भोपाल से शारजाह के बीच अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू किए जाने की तैयारी है. मध्य प्रदेश नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत वित्त पोषित योजना के माध्यम से इन हवाई सेवाओं को शुरू किया गया है. नीति के अंतर्गत अब तक आठ हवाई मार्गों को मंजूरी मिल चुकी है. इनमें चार रूट पर पहले से उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि रविवार को चार नए मार्गों पर सेवाएं शुरू की गईं. प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान तीन नए एयरपोर्ट भी शुरू किए जा चुके हैं.

केंद्रीय मंत्री ने गिनाए हवाई सेवाओं के फायदे

केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि बेहतर हवाई संपर्क से मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा. कृषि, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों को मजबूत कनेक्टिविटी का फायदा पहुंच सकता है. उन्होंने कहा कि देश में विमानन क्षेत्र को विस्तार देने के लिए नए विमानों की खरीद और क्षेत्रीय हवाई संपर्क बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. उड़ान योजना के तहत 100 नए एयरपोर्ट विकसित करने की पहल भी इसी दिशा में है. केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में एयर एंबुलेंस सेवा और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू किए जाने की पहल की भी सराहना की.

नई उड़ानों का रूट, दिन और किराया

भोपाल-रीवा: मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार - ₹3,500

भोपाल-पटना: सोमवार, बुधवार और रविवार - ₹4,500

रीवा-कोलकाता: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार - ₹3,200

जबलपुर-कोलकाता: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार - ₹4,500

इन नई सेवाओं से मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों को अन्य राज्यों से जोड़ने में मदद मिलेगी और यात्रियों को तेज यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

11 minutes ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

27 minutes ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

और पढ़ें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

MP Flight News: भोपाल से पटना और रीवा समेत 4 नए रूट पर उड़ान शुरू, जानें किराया और दिन | Khabar Digital | Khabar Digital