मध्यप्रदेश•

एमपी कैबिनेट बैठक: इस बार की बैठक गांधी सागर में होगी, इससे गांधीसागर को मिलेगी विशिष्ट पहचान, बढ़ेगा रोजगार

मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को गांधीसागर में होने जा रही है। यह कैबिनेट बैठक अभी तक हुईं सभी बैठकों से हटकर होगी।
एमपी कैबिनेट बैठक: इस बार की बैठक गांधी सागर में होगी, इससे गांधीसागर को मिलेगी विशिष्ट पहचान, बढ़ेगा रोजगार

भोपाल। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक 18 नवंबर को गांधीसागर में होने जा रही है। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर में होने जा रही कैबिनेट की बैठक अभी तक हुईं सभी बैठकों से हटकर होगी।

यह बैठक एक ऐसे स्थान पर की जा रही है, जिसे आगे जाकर नई पहचान मिलेगी। पहचान के साथ-साथ भविष्य में गांधीसागर में रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना से बिजली उत्पादन का नया तरीका आया है। इसमें पानी को रिसाइकल करते हुए पीक आवर्स में बिजली की जल्दी सप्लाई की जा सकती है। इससे राज्य को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस परियोजना से हर वक्त बिजली उपलब्ध होगी और उसकी दर भी आधी होगी। यहां बने प्लांट से पूरी क्षमता के साथ 2000 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। इस प्रोजेक्ट की लागत 11 474 करोड़ रुपये है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवाचार को प्रोत्साहन देते हैं, नई तकनीक से जनकल्याण को बढ़ावा देते हैं, हमारी सरकार भी उसी के अनुरूप काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना विज्ञान में रुचि रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए तीर्थ की तरह होगा। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा से ऊपर का टैंक भरा जाएगा और पीक आवर्स में तत्काल बिजली सप्लाई की जाएगी।

पर्यटन का अद्भुत केंद्र है यह क्षेत्र

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गांधीसागर में चीता प्रोजेक्ट चल रहा है। यह पर्यटन का अद्भुत केंद्र है। यहां लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं हैं। उन पर शिलालेख और चित्र उकेरे गए हैं।

आदिमानव के जमाने से यह क्षेत्र पुरातत्व-धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है। यहां के मछुआरों को बेहतर जल राशि होने की वजह से लाभ मिल रहा है। इसलिए इस तरह के कई कारणों से गांधीसागर का महत्व है। राजस्थान से लगे हुए मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का एक-एक स्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

इस प्रोजेक्ट के जरिये लंबी छलांग लगाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमने कई प्रयोग किए जिनसे जनता को मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी मिल सके। इन्हीं में से एक डेस्टिनेशन बैठक है। इससे अधिकारियों को भी नया प्रयोग देखने को मिलेगा। इस तरह के प्रयोगों से लोगों को रोजगार भी मिलता है। मैं आज मनासा विधानसभा में जनता को सौगात देने वाला हूं।

विकास के लिए हमारी सरकार लगातार काम करेगी। हमारी सरकार विज्ञान के विद्यार्थियों को गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना का भ्रमण कराएंगे। यह एशिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हमने इस प्रोजेक्ट के जरिये लंबी छलांग लगाई है। हमें गर्व है कि हमारे कार्यकाल में इसका भूमि-पूजन हुआ और बनकर तैयार हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

about 2 hours ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

about 4 hours ago

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

about 4 hours ago

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

about 4 hours ago

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

about 4 hours ago

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

about 5 hours ago

और पढ़ें

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास
उत्तर प्रदेश

अमेठी: BJP नेता डॉ. अमीता सिंह ने लगाई जन चौपाल, बोलीं- आलू बांटने से नहीं होगा विकास

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी
मध्यप्रदेश

यात्रियों के लिए खुशखबरी: अहमदाबाद-गोरखपुर के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, रतलाम और नागदा में भी रुकेगी

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही
मध्यप्रदेश

MP News: जीतू पटवारी ने कहा - सरकार चार ‘क’ – कर्ज, करप्शन, कमीशन और क्राइम पर चल रही

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे
मध्यप्रदेश

गोपीनाथ कालभोर पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण डोंगरे

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ
मध्यप्रदेश

बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी में एमपी कांग्रेस, 26 नवंबर से वोट रक्षक अभियान का करेगी शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने नीमच के लिए खोला पिटारा, 272 करोड़ से होगा क्षेत्र का विकास, 111 विकास कार्यों की सौगात

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज
मध्यप्रदेश

इंदौर के लालबाग पैलेस में खुदाई के दौरान मिली रहस्यमयी पुरानी तिजोरी, होलकर राजघराने से जुड़ाव की चर्चा तेज

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश

पेड़ पर चढ़कर विधायक हरदीप सिंह डंग का गुणगान करने लगा हरबोला, अनोखे अंदाज का वीडियो वायरल

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग
दिल्ली

जनता के लिए खुलेगा अरविंद केजरीवाल का 'शीश महल', अगले हफ्ते से टिकट लेकर देख सकेंगे लोग