मध्यप्रदेश•

भोपाल में BJP की हाईलेवल बैठक, मोहन-हेमंत और चंद्रशेखर होंगे शामिल, निगम-मंडल के अध्यक्षों को बुलाया

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवाल

न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

मध्यप्रदेश भाजपा की अहम बैठक कल भोपाल में होगी। शिवप्रकाश की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में CM मोहन यादव, हेमंत खंडेलवाल और चंद्रशेखर शामिल होंगे।
भोपाल में BJP की हाईलेवल बैठक, मोहन-हेमंत और चंद्रशेखर होंगे शामिल, निगम-मंडल के अध्यक्षों को बुलाया

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी सिलसिले में पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक भोपाल में आयोजित की जाएगी। बैठक में निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक कल शाम आयोजित होगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना है।

लंबित नियुक्तियों की भी होगी समीक्षा

बैठक में निगम-मंडल, आयोग और विभिन्न प्राधिकरणों में लंबित नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा पहले से नियुक्त अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की भूमिका, संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी तथा सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने में उनकी जिम्मेदारी जैसे विषयों की समीक्षा की जा सकती है।

सरकार और संगठन के बीच तालमेल पर रहेगा जोर

भाजपा नेतृत्व इस बैठक के जरिए सरकार और संगठन के बीच समन्वय को और प्रभावी बनाने पर जोर दे सकता है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और निगम-मंडलों में जिम्मेदारी संभाल रहे नेताओं की मौजूदगी में संगठनात्मक प्राथमिकताओं और आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। बैठक को प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 4 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 4 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़