मध्यप्रदेश•

मंदसौर में कैबिनेट सदस्यों के साथ CM मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, इको-टूरिज्म के 5 प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन

MP Cabinet meeting - मंदसौर में कैबिनेट सदस्यों के साथ CM मोहन यादव ने ने की मां चंबल की आरती, इको-टूरिज्म के 5 प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन
मंदसौर में कैबिनेट सदस्यों के साथ CM मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, इको-टूरिज्म के 5 प्रोजेक्ट्स का किया भूमिपूजन

भोपाल/मंदसौर। MP Cabinet meeting - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मां चंबल की विधि-विधान के साथ आरती और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने हिंगलाज रिसॉर्ट बोट क्लब से मिनी क्रूज में सवार होकर टेंट सिटी बोट क्लब तक की यात्रा की। मुख्यमंत्री ने गांधीसागर में उपज से उद्यम प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के निवेश संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत 40.50 करोड़ की लागत से विकसित होने वाली गांधी सागर इको-टूरिज्म परियोजना के 5 प्रोजेक्ट्स का भूमिपूजन किया।

MP Cabinet meeting

एक बूंद भी नहीं जाएगी बेकार

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण आजादी के तुरंत बाद हुआ था। उस समय इस जलराशि के आधार पर बिजली उत्पादन की एक बड़ी परियोजना शुरू की गई थी। हालांकि, इसके बाद काफी लंबा समय बीत गया। अब हमारी सरकार के गठन के साथ ही इस जलराशि का बेहतर उपयोग करने के लिए पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना की नई तकनीक पर काम शुरू किया गया है। गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना एक नई तकनीक और नया तरीका है, जिससे बिजली का उत्पादन 20 गुना ज्यादा बढ़ेगा। पानी की एक बूंद भी बेकार नहीं जाएगी।

MP Cabinet meeting NEWS

दो जलाशय पानी के उसी स्टोरेज से बार-बार बिजली बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश तो लाभांवित होगा ही, साथ ही हम देश में भी बिजली उपलब्ध करा सकेंगे। मैं इस परियोजना के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देता हूं। इस प्रोजेक्ट से अन्य राज्य भी सीख ले सकते हैं। हम कैबिनेट के माध्यम से इसकी विशेषताओं को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र टूरिज्म को भी बढ़ावा देगा। चीते और गिद्ध सहित सभी वन्यजीवों के लिए यह स्वर्ग जैसा स्थान है।

केस स्टडी होगा यह प्रोजेक्ट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मैं गांधी सागर डैम के समीप आयोजित इस कैबिनेट बैठक में शामिल होने के लिए पधारे उपमुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी बधाई देता हूं। उन्होंने यहां आकर कैबिनेट बैठक के माध्यम से इस ऐतिहासिक स्थल को प्रदेश के महत्वपूर्ण निर्णयों का केंद्र बनाया है।

हमें उम्मीद है कि आज की कैबिनेट के निर्णयों से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। हमारी सरकार के लगभग तीन वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे समय में आयोजित यह डेस्टिनेशन कैबिनेट प्रदेश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी। जिस प्रकार हमने पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति देने का प्रयास किया, उसी तर्ज पर डेस्टिनेशन कैबिनेट भी प्रदेश के व्यापक भौगोलिक क्षेत्रों में विकास की नई ऊर्जा और चेतना का संचार करेगी। यह प्रयोग अपने आप में अद्भुत है।

MP Cabinet meeting NEWS 2

उन्होंने कहा कि यह परियोजना अपने आप में एक केस स्टडी बनेगी। जिस काम को पूरा होने में सामान्यतः दस वर्ष तक का समय लग सकता था, उसे हमने मात्र तीन वर्ष में पूरा किया है। पंप्ड हाइड्रो परियोजना बनाना एक बात है, लेकिन इतने कम समय में पहाड़ी पर विशाल जलाशय का निर्माण करना, जो आकार में एक छोटे सागर जैसा प्रतीत होता है, अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि जहां संकल्प शक्ति होती है, वहां बड़े से बड़ा लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है। माननीय प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद और परमात्मा की कृपा भी हमारे साथ रही। हमारी सरकार ने, मंत्रिपरिषद के सदस्यों, अधिकारियों और पूरी टीम ने मिलकर इस संकल्प को साकार किया है।

गांधी सागर बना पर्यटन और आस्था का संगम

चंबल नदी पर स्थित एशिया के प्रमुख मानव निर्मित जलाशयों में शुमार गांधी सागर जलाशय मंदसौर और नीमच जिलों सहित पूरे प्रदेश के सामाजिक-आर्थिक विकास का सशक्त केंद्र बन चुका है। गांधी सागर बांध क्षेत्र का पूरा कैचमेंट एरिया और बैकवॉटर का प्राकृतिक सौंदर्य स्विट्जरलैंड की वादियों से भी ज्यादा आनंदित करने वाला है।

यहां फॉरेस्ट रिट्रीट, टेंट सिटी, वॉटर स्पोर्ट्स एवं साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ अब मां चंबल की आरती भी पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बन रही है। कार्यक्रम में उपस्थित मंत्रिमंडल के सदस्यों जनप्रतिनिधियों अधिकारी गण श्रद्धालुओं ने चंबल नदी को स्वच्छ रखने, जल का सदुपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का संकल्प लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

about 1 hour ago

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

about 3 hours ago

रीवा के चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर में आग, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान मचा हड़कंप, बाल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

about 4 hours ago

न्यूक्लियर प्लांट के विरोध को जीतू पटवारी का समर्थन, रौक्षौही पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

about 4 hours ago

इंदौर में मीट दुकानों पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानें सील, सफाई में लापरवाही पर 15 हजार से ज्यादा जुर्माना

about 4 hours ago

MP में बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, बोले - विदिशा मामले की निष्पक्ष जांच हो...

about 4 hours ago

और पढ़ें

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की
मध्यप्रदेश

नीमच: नेहा माली से मिले CM मोहन यादव, समस्या सुनकर समाधान का दिया निर्देश,एक लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन
किसान समाचार

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर किसानों में आक्रोश, राजधानी की सड़कों पर उतरने की तैयारी में किसान यूनियन

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित
किसान समाचार

भोपाल में लॉन्च होगी भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन, शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्र को समर्पित

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें
मध्यप्रदेश

MP में फिर संदिग्ध जहरीले घोल से मौतें: बैतूल में 2 की जान गई, 5 अस्पताल में भर्ती; ढाई महीने में सागर-देवास में 33 मौतें

जम्मू-कश्मीर में DSP मनोज आर्यन का निधन, संदिग्ध हार्ट अटैक की आशंका
नेशनल न्यूज़