मध्यप्रदेश•

Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहनों को 1500 की सौगात, CM मोहन 1 करोड़ + महिलाओं के खाते में भेजेंगे पैसा

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Ladli Behna Yojana 42th Kist: लाड़ली बहनों को 1500 की सौगात, CM मोहन 1 करोड़ + महिलाओं के खाते में भेजेंगे पैसा

Ladli Behna Yojana 42th Kist: शिवपुरी से 1 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को 1500 रुपये की बड़ी सौगात देते हुए ladli behna yojana installment सीधे खाते में ट्रांसफर किया जायेगा। यह राशि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत दिया जा रहा है।

बतादें कि भाजपा सरकार द्वारा जून 2023 लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की गयी थी। इस योजना में शुरुआत में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती थी। अक्टूबर 2023 में सहायता राशि बढ़ाकर 1,250 रुपये की गई। इसके बाद नवंबर 2025 से मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये कर दिया गया। वर्तमान में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है।

इन महिलाओं को मिलेता है लाभ

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत योजना का लाभ लेने के लिए महिला का मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। इसके साथ ही आयु आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो तथा 60 वर्ष से कम हो। इनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है।

खाते में पैसा नहीं आ रहा तो करें KYC

लाड़ली बहना योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है. जिन महिलाओं ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें इस बार की किस्त मिलने में दिक्कत आ सकती है. यानी अगर ई-केवाईसी नहीं कराया गया है तो 42वीं किस्त के 1500 रुपये खाते में नहीं आएंगे. इसलिए समय रहते यह जरूरी काम पूरा करना बेहद जरूरी है.

लाड़ली बहना योजना के लिए कैसे करें KYC

ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है. इसके लिए सबसे पहले समग्र पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाना होगा. वहां e-KYC के विकल्प पर क्लिक कर अपनी समग्र आईडी और कैप्चा दर्ज करना होगा. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को डालकर सत्यापन करना होगा. अंत में आधार कार्ड के जरिए पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकती है

अब तक 69 हजार करोड़ रुपये की दी गयी सहायता

लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत जून 2023 में लगभग सवा करोड़ महिलाओं को प्रथम किस्त का ट्रांजेक्शन किया गया था। अक्टूबर 2026 तक योजना की 41 मासिक किस्तों के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में 67 हजार 230 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। नवंबर 2026 में 42वीं किस्त के अंतरण के बाद योजना के प्रारंभ से कुल आर्थिक सहायता राशि बढ़कर लगभग 69 हजार 50 करोड़ 28 लाख रुपये हो जाएगी।

योजना के अंतर्गत नियमित मासिक आर्थिक सहायता के अतिरिक्त अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में चार अवसरों पर पात्र महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23,882 करोड़ से अधिक का बजट

राज्य सरकार ने लाड़ली बहना योजना के निरंतर और प्रभावी संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 23 हजार 882 करोड़ 81 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया है। योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 हजार 726 करोड़ 5 लाख रुपये, वर्ष 2024-25 में 19 हजार 51 करोड़ 39 लाख रुपये तथा वर्ष 2025-26 में 20 हजार 318 करोड़ 53 लाख रुपये व्यय किए गए। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में अक्टूबर तक 13 हजार 134 करोड़ 97 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। नवंबर की किस्त के अंतरण के बाद चालू वित्तीय वर्ष में कुल सहायता राशि बढ़कर लगभग 14 हजार 954 करोड़ 27 लाख रुपये हो जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

खास रिपोर्ट: इंदौर की सियासत में बदल रहे समीकरण, एक साथ नजर आए विधायक और प्रमुख पदाधिकारी

about 9 hours ago

54 करोड़ के बकायादारों पर नगर निगम की सख्ती, 6 हजार को नोटिस, भुगतान नहीं करने पर होगी कुर्की

about 9 hours ago

तीन शादियों के आरोपों के बीच चर्चा में आए मंत्री उदय प्रताप सिंह के पूर्व OSD वीरेंद्र तिवारी, नियुक्ति से लेकर विदाई तक विवाद

about 10 hours ago

इंदौर में महापौर कार्यालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से जताई नाराजगी

about 10 hours ago

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड,कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान

about 10 hours ago

त्योहार की खुशियां बांटने भीमनगर पहुंचे जीतू पटवारी, बच्चों के साथ बिताया वक्त

about 11 hours ago

और पढ़ें

खास रिपोर्ट: इंदौर की सियासत में बदल रहे समीकरण, एक साथ नजर आए विधायक और प्रमुख पदाधिकारी
मध्यप्रदेश

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 8 दिनों में कमाए 527 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 673 करोड़ के पार
फिल्म रिव्यू

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने 8 दिनों में कमाए 527 करोड़, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 673 करोड़ के पार

फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता
बिजनेस न्यूज

फेयरफैक्स के सीओओ ने कहा, IDBI बैंक में वैश्विक पहुंच वाला भारत का सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सल बैंक बनने की क्षमता

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 14 नवंबर को होगा खिताबी मुकाबला
क्रिकेट