भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव अमित शर्मा द्वारा भीमनगर बस्ती में बच्चों के साथ दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी, भोपाल के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, भोपाल ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनोखी पटेल भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पटवारी ने बस्ती के बच्चों के साथ समय बिताया और दीपावली की खुशियां साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटने का यह प्रयास आत्मीयता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने वाला रहा।
इस अवसर पर जीतू पटवारी ने बच्चों से संवाद किया और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है, जब हम समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर खुशियां बांटें। प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द से ही त्योहारों का महत्व और बढ़ता है।
भीमनगर बस्ती में आयोजित इस दीपावली मिलन समारोह ने आपसी अपनत्व, सामाजिक एकजुटता और खुशियां साझा करने का संदेश दिया।









