7 ज्योतिर्लिंग और तिरुपति दर्शन का सुनहरा मौका, रेलवे ने शुरू होगी आस्था की खास ट्रेन!

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

7 ज्योतिर्लिंग और तिरुपति दर्शन का सुनहरा मौका, रेलवे ने शुरू होगी आस्था की खास ट्रेन!

बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे और आईआरसीटीसी ने इस बार खास धार्मिक यात्रा की सुविधा शुरू की है. अब क्षेत्र के लोगों को देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों और दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. भारतीय रेलवे की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन ऋषिकेश से चलकर झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन और ललितपुर होते हुए कई बड़े धार्मिक स्थलों तक जाएगी. इससे झांसी, छतरपुर, टीकमगढ़ और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

कब से शुरू होगी यात्रा

आईआरसीटीसी के मुताबिक पहली यात्रा 12 जून 2026 से शुरू होगी. यह यात्रा करीब 12 दिनों की रहेगी, जिसमें श्रद्धालुओं को देश के सात प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे. इस दौरान मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात में द्वारकाधीश मंदिर, सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, जबकि महाराष्ट्र में त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर मंदिर के दर्शन शामिल रहेंगे.

अब करें ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

रेलवे ने बुंदेलखंड के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झांसी और ललितपुर स्टेशन को प्रमुख बोर्डिंग प्वाइंट बनाया है. इससे लोगों को दिल्ली या दूसरे बड़े शहरों तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी. पहली यात्रा के बाद 29 जून 2026 से दक्षिण भारत दर्शन यात्रा भी शुरू की जाएगी. यह यात्रा भी 12 दिनों की होगी. इसमें श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे. यह ट्रेन भी झांसी होकर गुजरेगी, जिससे बुंदेलखंड के लोगों को सीधी सुविधा मिल सकेगी.

कितना होगा प्राइज

यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं. स्लीपर क्लास इकोनॉमी पैकेज का किराया करीब 24 हजार रुपये से शुरू होगा. वहीं थर्ड एसी स्टैंडर्ड श्रेणी का खर्च लगभग 41 हजार रुपये तक रहेगा. सेकंड एसी कंफर्ट क्लास के लिए यात्रियों को करीब 55 हजार रुपये तक खर्च करना पड़ सकता है. आईआरसीटीसी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एलटीसी सुविधा भी उपलब्ध कराई है. साथ ही आम यात्रियों के लिए आसान किस्तों में भुगतान का विकल्प भी दिया गया है. पैकेज में ट्रेन टिकट, शाकाहारी भोजन, स्थानीय घूमने के लिए बस सेवा और होटल में रुकने की सुविधा शामिल रहेगी. सुरक्षा और साफ-सफाई के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं. यात्रा की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जा रही है. इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई

यह भी पढ़ें- MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा

यह भी पढ़ें- इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी

यह भी पढें- New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी का हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी का हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

7 ज्योतिर्लिंग और तिरुपति दर्शन का सुनहरा मौका, रेलवे ने शुरू होगी आस्था की खास ट्रेन! | Khabar Digital | Khabar Digital