मालवा-निमाड़ के दौरे पर हेमंत खंडेलवाल... बैठकों के जरिए संगठन की मजबूती पर जोर

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

मालवा-निमाड़ के दौरे पर हेमंत खंडेलवाल... बैठकों के जरिए संगठन की मजबूती पर जोर

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल 9 और 10 अक्टूबर को मालवा-निमाड़ क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनका प्रवास भोपाल से शुरू होकर इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी तक रहेगा। इस दौरान वे विभिन्न जिलों में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों और कोर ग्रुप की बैठकों में शामिल होंगे।

9 अक्टूबर को भोपाल से इंदौर रवाना होंगे
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेमंत खंडेलवाल 9 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे भोपाल से सड़क मार्ग के जरिए इंदौर के लिए रवाना होंगे। लगभग रात 8 बजे इंदौर पहुंचने के बाद उनका रात्रि विश्राम रहेगा। इसके बाद 10 अक्टूबर को सुबह करीब 7:30 बजे वे इंदौर से झाबुआ के लिए रवाना होंगे। सुबह 9:30 बजे झाबुआ पहुंचने के बाद 10:30 बजे आयोजित जिला भाजपा की बैठक में शामिल होंगे।

अलीराजपुर में सेवा संकल्प अभियान में होंगे शामिल
झाबुआ की बैठक के बाद दोपहर 12:30 बजे हेमंत खंडेलवाल अलीराजपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 1:30 बजे अलीराजपुर पहुंचने के बाद वे सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रंगोली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भोजन का कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 2:30 बजे वे अलीराजपुर जिला भाजपा की बैठक में शामिल होंगे, जबकि 3:30 बजे जिला कोर ग्रुप की बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।

महाकाल की नगरी में पितरों का तर्पण करेगी नाजिया इलाही खान… गोमूत्र का सेवन करने का भी किया दावा

कुक्षी में धार ग्रामीण की बैठक
अलीराजपुर से शाम 4 बजे हेमंत खंडेलवाल धार जिले के लिए रवाना होंगे। शाम करीब 5 बजे कुक्षी पहुंचकर वे धार ग्रामीण जिला भाजपा की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे धार ग्रामीण जिला कोर ग्रुप की बैठक आयोजित होगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात करीब 10 बजे वे कुक्षी से बड़वानी के लिए रवाना होंगे और लगभग रात 11 बजे बड़वानी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

संगठनात्मक तैयारियों पर रहेगा फोकस
हेमंत खंडेलवाल के इस दौरे के दौरान जिला भाजपा की बैठकों और कोर ग्रुप की बैठकों को संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठकों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर की तैयारियों की समीक्षा पर फोकस रहेगा। साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर संवाद भी होगा। प्रदेश अध्यक्ष के लगातार जिलों के प्रवास को भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को मजबूत करने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

सिंधिया राजघराने की संपत्ति का गहराया विवाद… बुआ की बेटी ने कोर्ट में दिए बयान के बाद बवाल!

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

about 2 hours ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 3 hours ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 4 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 5 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 6 hours ago

और पढ़ें

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी का हत्या कर की खुदकुशी
क्राइम न्यूज़

इंदौर में पत्नी वर्षा पर पति पवन को था रेहान से प्रेम प्रसंग का शक... पत्नी का हत्या कर की खुदकुशी

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती
नेशनल न्यूज़

पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ... अब दिमागी नक्सलियों से चुनौती

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

मालवा-निमाड़ के दौरे पर हेमंत खंडेलवाल... बैठकों के जरिए संगठन की मजबूती पर जोर | Khabar Digital | Khabar Digital