विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया स्टेट हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के दिमाग में सिर्फ ईद बसी हुई है, जिसके चलते वह दीपावली जैसे महापर्व, मां लक्ष्मी की आराधना और भारतीय संस्कृति व समृद्धि के त्योहार को पूरी तरह भूल चुकी है।
उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के भीतर मुस्लिम पक्ष को इतनी तेजी से एक "अबोध बालक" ने हावी किया है कि पार्टी पूरी तरह गर्त में चली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तो राहुल गांधी के चलते कांग्रेस कमजोर हुई, और अब कांग्रेस के अनुभवी नेताओं की बची-खुची समझ भी खत्म हो चुकी है। इसी का नतीजा है कि वरिष्ठ नेता भी दीपावली के मौके पर ईद जैसी बातें करने लगे है
"खड़गे जी, आपके ईद कहने से हमारी दीपावली खराब नहीं होगी। हमारी दीपावली की आतिशबाजी और मिठाइयां समाज में मिठास ही घोलेंगी।"
रामायण की चौपाई "जाको प्रभु दारुण दुख देई, ताकि मति पहले हर लेई" का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का भविष्य अब सिर्फ चार से छह साल का रह गया है, इसके बाद पार्टी खुद समाप्त हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारत में दीपावली, रामनवमी, जन्माष्टमी, महावीर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती मनाने वाले सभी लोग मौजूद हैं और यह सनातन संस्कृति का देश है। कांग्रेस चाहे सनातन पर जितने भी कटाक्ष कर ले, सनातन संस्कृति का पर्व हमेशा इसी तरह हर्षोल्लास से मनाया जाता रहेगा।









