सिवनी। ग्राम बखारी में लंबे समय से बनी पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। शासन-प्रशासन से लगातार शिकायत और निवेदन करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीणों एवं महिलाओं ने बखारी बस स्टैंड पर बंडोल-बखारी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
जाम के चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही बंडोल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। थाना प्रभारी ने अधिकारियों से चर्चा कर जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
अब ग्रामीणों को इंतजार है कि आखिर कब उनकी पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और घरों तक नियमित जलापूर्ति शुरू होगी। सवाल: आखिर कब मिलेगा बखारी के ग्रामीणों को पानी?









