ऑपरेशन मुस्कान में बिलहरी पुलिस का बड़ा धमाका: इंदौर से बरामद हुई नाबालिग, दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछेमासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, इंदौर में बनाकर रखा था बंधक, बिलहरी पुलिस ने 13 दिन बाद किया बड़ा खुलासा

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

ऑपरेशन मुस्कान में बिलहरी पुलिस का बड़ा धमाका: इंदौर से बरामद हुई नाबालिग, दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछेमासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, इंदौर में बनाकर रखा था बंधक, बिलहरी पुलिस ने 13 दिन बाद किया बड़ा खुलासा

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी --जिले में नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ बिलहरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका को इंदौर से सकुशल बरामद कर लिया है। इतना ही नहीं, अपहरण कर उसे अपने साथ ले जाकर गलत काम करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया तथा थाना कुठला के अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस संवेदनशील मामले का खुलासा किया।खेत गए थे परिजन, घर से गायब हो गई नाबालिगजानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को नाबालिग बालिका के पिता ने थाना कुठला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि परिवार के सभी सदस्य मूंग की फसल काटने खेत गए हुए थे। जब वापस लौटे तो उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर नहीं मिली। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। आशंका जताई गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी।तकनीकी जांच ने खोला राज, इंदौर पहुंची पुलिसबिलहरी पुलिस ने पारंपरिक जांच के साथ-साथ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए लगातार तलाश जारी रखी। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनसे पता चला कि नाबालिग इंदौर में मौजूद है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल इंदौर रवाना हुई और वहां से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलजांच के दौरान सामने आया कि आरोपी नाबालिग को अपने साथ इंदौर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को 6 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह, प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक संदीप भलावी, आरक्षक लव उपाध्याय सहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।संदेश साफ: बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को नहीं मिलेगी राहतबिलहरी पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लगातार अपहृत बच्चों की तलाश कर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

41 minutes ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

about 1 hour ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 4 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

ऑपरेशन मुस्कान में बिलहरी पुलिस का बड़ा धमाका: इंदौर से बरामद हुई नाबालिग, दुष्कर्म का आरोपी सलाखों के पीछेमासूम को बहला-फुसलाकर ले गया दरिंदा, इंदौर में बनाकर रखा था बंधक, बिलहरी पुलिस ने 13 दिन बाद किया बड़ा खुलासा | Khabar Digital | Khabar Digital