भोपाल में खामेनेई की मौत के बाद पसरा मातम… अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

भोपाल में खामेनेई की मौत के बाद पसरा मातम… अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे

Israel-Iran War: भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ खाड़ी के देशों में इजरायल और ईरान का युद्ध चरम पर है, इसी बीच 1 मार्च रविवार को जैसे ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर फैली मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कई जगहों पर मातम छा गया। खबर मिलते ही शिया समुदाय में शौक की लहर दौड़ गई। करौंद स्थित शिया मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जमकर अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। इमामों ने खामेनेई को जुल्म के खिलाफ लड़ने वाला निडर नेता और मजलूमों का रहबर करार दिया।

खामनेई की जमकर तारीफ
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद भोपाल के करोंद स्थित शिया मस्जिद में रविवार को जोहर की नमाज के बाद श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए इमाम बाकर हुसैन ने कहा, 'पूरी दुनिया उस शख्सियत को जानती है, जिसने जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई और मजलूमों का साथ दिया, खामेनेई ने अपने जीवन में अत्याचार का विरोध किया और इस्लामी इंकलाब के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया।' सभा के दौरान इस्लामी नारों से वातावरण गूंज उठा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bhopal-west-central-railway-cyber-fraud-advisory-for-employees-and-pensioners/

इमाम हुसैन की मौत का किया जिक्र
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद आयोजित सभा में इमाम हुसैन की मौत का जिक्र करते हुए कहा गया कि 'इतिहास गवाह है कि किसी विचारधारा या आंदोलन को किसी एक व्यक्ति के जाने से समाप्त नहीं किया जा सकता, इंकलाब की राह आगे भी जारी रहेगी और उसे आगे बढ़ाने वाले लोग मौजूद रहेंगे।' वही सभा के आखिर में इमाम हुसैन ने ताजियत पेश की। सभा में मौजूद लोगों ने इजराइल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद, खामेनेई जिंदाबाद के नारे लगाए।

खामनेई को बताया जालिमों के खिलाफ
शोकसभा के दौरान मस्जिद मोहम्मदी के इमाम जुमा सैयद अजहर हुसैन रिजवी ने भी सभा को संबोधित किया, उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई को उम्मत-ए-मुसलमान का निडर रहबर बताते हुए कहा कि, 'वे हमेशा जालिम के खिलाफ और मजलूम के समर्थन में खड़े रहे, खामेनेई ने कभी किसी आधार पर भेदभाव नहीं किया, बल्कि जहां भी अत्याचार हुआ, उसके खिलाफ आवाज उठाई, मजलूम का साथ देना इंसानियत की पहचान है। शिया समुदाय ने कहा कि, उम्मत-ए-मुसलमान खुद को यतीम महसूस कर रही है. शहादत किसी भी विचारधारा को कमजोर नहीं करती, बल्कि उसे और मजबूत बनाती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mahakal-temple-250-rupees-aarti-controversy-ujjain/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

8 minutes ago

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

23 minutes ago

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

about 1 hour ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

about 1 hour ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 3 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 3 hours ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

भोपाल में खामेनेई की मौत के बाद पसरा मातम… अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे | Khabar Digital | Khabar Digital