Bhopal Train Accident: भोपाल में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

Bhopal Train Accident: भोपाल में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

भोपाल।  रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक बामने के तौर पर हुई है जो गौतम नगर का रहने वाला है। बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में मृतक की मां ने पड़ोसी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

घटना गोविंदपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सूचना मिली कि रचना नगर अंडरब्रिज के ऊपर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में युवक के ट्रेन की चपेट में आने की बात सामने आई है

मां ने पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप

मृतक की मां कृष्णा बामने ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंगलवार रात किसी लड़की को लेकर अशोक और पड़ोसी के बीच विवाद हुआ था। उस समय अशोक नशे की हालत में था, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। मां का आरोप है कि देर रात पड़ोसी घर में घुस आया और उनके चारों बेटों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि मारपीट के बाद अशोक को जबरन रेलवे ट्रैक तक ले जाया गया और ट्रेन के सामने धक्का दे दिया गया। परिवार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुबह पुलिस से मिली मौत की जानकारी

परिजनों के मुताबिक उन्हें घटना की जानकारी सुबह पुलिस के जरिए मिली। पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि रेलवे ट्रैक पर अशोक का शव मिला है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि अशोक अविवाहित था और मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाने में मदद करता था। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

हत्या या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

गोविंदपुरा थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों के बयान भी दर्ज कर रही है। साथ ही विवाद और मारपीट के आरोपों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

7 minutes ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

23 minutes ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

और पढ़ें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

Bhopal Train Accident: भोपाल में रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, मां ने पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप | Khabar Digital | Khabar Digital