11 हजार पौधों से हरा हुआ अमकुही फिल्टर हाउस, 'एक पौधा–हर नागरिक' अभियान में उमड़ा जनसैलाब

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

11 हजार पौधों से हरा हुआ अमकुही फिल्टर हाउस, 'एक पौधा–हर नागरिक' अभियान में उमड़ा जनसैलाब

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी-- पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा अमकुही फिल्टर हाउस परिसर में आयोजित "अमृत हरित महाअभियान" के तहत शुक्रवार को करीब 11 हजार पौधों का सामूहिक रोपण किया गया। "एक पौधा–हर नागरिक" के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक और निगमायुक्त तपस्या परिहार ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। सभी ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि "प्रकृति का संरक्षण ही मानव जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है। यदि हर नागरिक एक पौधे को वृक्ष बनने तक संभाले, तो कटनी को हराभरा और प्रदूषणमुक्त शहर बनने से कोई नहीं रोक सकता।"निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि "वृक्ष धरती का आभूषण ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार हैं। पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब हर पौधा वृक्ष बनकर आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और छाया देगा।"निगमायुक्त तपस्या परिहार ने बताया कि अमकुही फिल्टर हाउस में 11 हजार पौधों का लक्ष्य पूरा किया गया। उन्होंने नागरिकों से घर, विद्यालय, कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि जनसहभागिता से ही "ग्रीन एंड क्लीन कटनी" का सपना साकार होगा।अभियान के दौरान नीम, पीपल, बरगद, कदंब, शीशम, गुलमोहर, करंज, आंवला, हर्रा, बहेरा, काला सिरस सहित छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, स्व-सहायता समूहों, विद्यार्थियों, उद्योग संगठनों तथा बड़ी संख्या में शहरवासियों की सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प को नई मजबूती दी।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

शेयर करें:

संबंधित खबरें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

7 minutes ago

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

23 minutes ago

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

और पढ़ें

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

11 हजार पौधों से हरा हुआ अमकुही फिल्टर हाउस, 'एक पौधा–हर नागरिक' अभियान में उमड़ा जनसैलाब | Khabar Digital | Khabar Digital