राहुल गांधी ने शरद पवार को दिलाई पुरानी याद, कैसे उन्हें कांग्रेस ने पहुंचाया था राज्यसभा

राहुल गांधी ने शरद पवार को याद दिलाया कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी सीट छोड़कर उनका समर्थन किया था। अब परिसीमन कानून पर संभावित रुख को लेकर उन्होंने पवार और सुप्रिया सुले से सवाल किए हैं।

राहुल गांधी ने शरद पवार को दिलाई पुरानी याद
राहुल गांधी ने शरद पवार को दिलाई पुरानी याद
सुनील बंशीवाल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर शरद यादव को याद दिलाया कि किस तरह से उनके बुरे वक्त में कांग्रेस ने उनका साथ दिया था। उन्होंने कहा कि शरद पवार साहब को 85 वर्ष की उम्र में एक बार फिर राज्यसभा भेजने के लिए कांग्रेस पार्टी आखिरी दम तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रही थी।

36 वोटों की थी जरुरत

राहुल गांधी ने कहा कि मार्च 2026 में महाराष्ट्र की राज्यसभा की 7 सीटों के लिए चुनाव होने थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास महज 10 विधायक थे। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 36 वोटों की आवश्यकता थी। कांग्रेस के पास 16 और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे।सुप्रिया सुले ने शरद पवार साहब की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेतृत्व से समर्थन मांगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के सकारात्मक रुख अपनाया।

कांग्रेस ने छोड़ा था दावा

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी सीट पर दावा छोड़कर शरद पवार साहब की उम्मीदवारी का समर्थन किया। इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी उनका समर्थन किया और महाविकास आघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी तय की। लेकिन अब सवाल यह है कि परिसीमन कानून के मुद्दे पर वही शरद पवार साहब, सुप्रिया सुले और उनकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) भाजपा सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं? राजनीति में समर्थन लेना और समर्थन देना दोनों ही राजनीतिक फैसले होते हैं, लेकिन सवाल सिद्धांतों और राजनीतिक प्रतिबद्धता का भी है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

about 10 hours ago

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

about 14 hours ago

कार पर लिखवाई 11 मुकदमों की कहानी, भोपाल की सड़कों पर चर्चा में अनोखी कार

about 15 hours ago

Delimitation Bill: समझिए परिसीमन का पूरा गणित, इसे किसको क्या मिलेगा फायदा ? जानिए मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों पर क्या होगा असर...

about 18 hours ago

जिस बिसलेरी पर करते हैं भरोसा, उसी के पानी में मिली गड़बड़ी! जानें जांच में मिला खतरनाक बैक्टीरिया कितना बड़ा खतरा

about 18 hours ago

मोबाइल या माइक लेकर कोई भी खुद को पत्रकार नहीं बता सकता, जस्टिस बागची की अहम टिप्पणी

about 20 hours ago

और पढ़ें

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान
अन्य खेल

भारत ने जीता टूर्नामेंट, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीम को एक करोड़, हर खिलाड़ी को 5-5 लाख रुपये देने का किया ऐलान

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
नेशनल न्यूज़

Women Reservation Bill 2026: 'नारी शक्ति' से किया वादा पूरा करेगी सरकार! महिला आरक्षण पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?
उत्तर प्रदेश

UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर से नाराज कांग्रेस, अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी?

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?
मध्यप्रदेश

कटनी पुलिस की 'सिलेक्टिव' तेजी? प्रयागराज से चोर खींच लाने वाली खाकी, 30 हजार की इनामी पूर्व CSP के आगे 'बेबस' क्यों?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का परिसीमन एवं महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक की कैबिनेट से मंजूरी के लिए जताया आभार

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना
मध्यप्रदेश

ओवरलोड रेत परिवहन पर निवार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो हाइवा से वसूला 54 हजार का जुर्माना

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत
नेशनल न्यूज़

भारत-पाकिस्तान की सरहद नहीं रोक सकी पत्नी-बच्चों से मिलने की चाह, नीलम नदी में डूबने से इरफान की मौत

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान
मध्यप्रदेश

थाने के अंदर मारपीट के बाद अब धर्मशाला में बाउंसरों की एंट्री! कटनी में गहराया संपत्ति विवाद, व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
मध्यप्रदेश

मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल