नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ न्यायमूर्ति बागची ने पत्रकारिता और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन के बीच अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि केवल मोबाइल फोन या माइक हाथ में होने से कोई व्यक्ति पत्रकार नहीं बन जाता। यदि हर व्यक्ति खुद को पत्रकार घोषित करने लगेगा, तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की बात
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में दाखिल अपने हलफनामे में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील बनाने वालों को लेकर अपना पक्ष रखा था। पुलिस का कहना था कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और रील क्रिएटर्स व्यावसायिक अथवा अन्य व्यक्तिगत उद्देश्यों से वीडियो तैयार करते हैं। ऐसे में उन्हें पेशेवर पत्रकारों के समान सुरक्षा और विशेष सुविधाएं नहीं दी जा सकतीं।
पेशेवर पत्रकारिता को लेकर खास बात
इस टिप्पणी के बाद पत्रकारिता की परिभाषा, पत्रकारों के अधिकार और सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने वालों को मिलने वाली कानूनी सुरक्षा को लेकर बहस तेज होने की संभावना है। वर्तमान दौर में पत्रकारिता के नाम पर सड़क पर माइक लेकर पेशेवर पत्रकारों के नाम पर खेल करने वालों पर लगाम लगने की भी संभावना जताई जा रही है।









