भारत•

'हनुमान अंश' फिल्म की 21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर... कैंची धाम में कही मन की बात

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

'हनुमान अंश' फिल्म की 21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर... कैंची धाम में कही मन की बात

उत्तराखंड/खबर डिजिटल/ UK में तीन साल पार्ट टाइम काम करने के बाद 'हनुमान अंश' फिल्म की 21 वर्षीय प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने 2 करोड़ रुपये की बचत की थी। इससे उन्होंने फिल्म का निर्माण करने की ठानी। जिसको लेकर उनका बयान सामने आया है कि पैसा कमाना उनका मकसद नहीं था। फिल्म की बंपर कमाई की इस्तेमाल जरुरतमंद बच्चों की पढ़ाई और चैरिटी में की जाएगी। अब तक फिल्म ने 202.62 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है।

फिल्म ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
'हनुमान अंश' का बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है और इसने सिनेमाघरों में अपने 38वें दिन भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹239.38 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹202.62 करोड़ हो गया है. यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ की 21 साल की छात्रा 'हनुमान अंश' फिल्म की प्रोड्यूसर हैं, जो नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित है. अब उन्होंने कैंची धाम पहुंच मत्था टेका हैं.

कैंची धाम पहुंचीं अनुप्रिया नागर
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने रविवार को प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए। इस दौरान उनके परिवारजन और सहयोगी मौजूद रहे। उनके साथ लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी कैंची धाम पहुंचे।कैंची धाम में दर्शन के दौरान अनुप्रिया नागर ने बाबा नीम करौली महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह स्थान केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की गहरी आध्यात्मिक भावनाओं से जुड़ा पवित्र धाम है।

‘हनुमान अंश’ के जरिए भक्ति और संस्कारों का संदेश
इस अवसर पर अनुप्रिया नागर ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की विषयवस्तु और इसके उद्देश्य को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और भारतीय संस्कारों से जुड़े संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म के माध्यम से बाबा नीम करौली महाराज की आध्यात्मिक विरासत, उनकी दिव्य महिमा और उनके संदेशों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने की भावना भी जुड़ी हुई है।

बाबा नीम करौली की भूमि पर पहुंचना सौभाग्य
अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम को देश-विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि बाबा नीम करौली महाराज की पावन भूमि पर दर्शन करने का अवसर मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।रविवार को उनका कैंची धाम पहुंचना आस्था, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति से जुड़े संदेशों के बीच एक विशेष अवसर रहा। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर के इस धार्मिक दौरे ने फिल्म की विषयवस्तु और उससे जुड़े आध्यात्मिक संदेश को भी चर्चा में ला दिया।

https://khabardigital.com/india/rajasthan-local-body-election-bjp-candidate-kailash-chandra-gets-one-vote-parbatsar/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

'हनुमान अंश' फिल्म की 21 साल की युवा प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर... कैंची धाम में कही मन की बात | Khabar Digital | Khabar Digital