मनोरंजन•

Khesari Lal Yadav New Song: रक्षा गुप्ता की ओठलाली पर फिदा हुए खेसारी लाल यादव, गदर काट रहा भोजपुरी एक्टर का नया गाना, आपने सुना

ड
डॉ आशा शर्मा

0 बार पढ़ा गया

Khesari Lal Yadav New Song: रक्षा गुप्ता की ओठलाली पर फिदा हुए खेसारी लाल यादव, गदर काट रहा भोजपुरी एक्टर का नया गाना, आपने सुना

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के करोड़ों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में और गाने किए है. अब एक बार फिर वह अपने नए गाने “ओठलाली प…” के साथ दर्शकों के बीच धमाल मचा रहे हैं. जैसे ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ, वैसे ही फैंस के बीच इसकी चर्चा शुरू हो गई. खेसारी की आवाज, जबरदस्त म्यूजिक और वीडियो की एनर्जी इस गाने को बेहद खास बना देती है.

खेसाली लाल यादव का नया गाना ओठलाली प

ओठलाली प की सबसे बड़ी खासियत इसका म्यूजिक और रोमांटिक अंदाज है. खेसारी लाल यादव अपनी अलग स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं और इस गाने में भी उनका वही अंदाज देखने को मिलता है. वीडियो में उनका डांस और एक्सप्रेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है. गाने की धुन इतनी आकर्षक है कि इसे सुनते ही लोग झूमने लगते हैं. एक यूजर ने सॉन्ग सुनते ही कमेंट किया, गर्दा मचा दिया भैया... जरूर ब्लॉकबस्टर जाएगी. एक दूसरे यूजर ने लिखा, पवन सिंह से ज्यादा खेसारी लाल के गाने मस्त होते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, ट्रेंडिंग स्टार है, ये तो गजब हो गया.

ओठलाली प के बारे में

“ओठलाली प…” गाने की बात करें तो इसका म्यूजिक काफी फ्रेश और डांसिंग मूड वाला है. गाने के बोल और बीट्स ऐसे हैं कि पार्टी, शादी या किसी भी फंक्शन में यह आसानी से बजाया जा सकता है. वीडियो में रंगीन लोकेशन, स्टाइलिश कॉस्ट्यूम और जबरदस्त डांस मूव्स गाने को और भी आकर्षक बनाते हैं. फैंस इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं. कई लोग इस पर रील और शॉर्ट वीडियो भी बना रहे हैं. यही वजह है कि गाना तेजी से वायरल हो रहा है और व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भोजपुरी म्यूजिक के चाहने वालों के लिए यह गाना इस साल के लोकप्रिय गानों में शामिल हो सकता है. अगर आप भी भोजपुरी गानों के शौकीन हैं और खेसारी लाल यादव के फैन हैं, तो “ओठलाली प…” जरूर सुनिए. इसमें आपको मस्ती, रोमांस और जबरदस्त म्यूजिक का पूरा मजा मिलेगा.

भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव का नाम आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने और फिल्में दी हैं. उनकी खासियत यह है कि वे हर गाने में नई ऊर्जा और अलग स्टाइल लेकर आते हैं. यही वजह है कि उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगते हैं.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश