व्यापार•

इंटरियो बाय गोदरेज ने भारत में स्लीप वेलनेस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैट्रेस पोर्टफोलियो बढ़ाया

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

इंटरियो बाय गोदरेज ने भारत में स्लीप वेलनेस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैट्रेस पोर्टफोलियो बढ़ाया

-कंपनी वित्त वर्ष 2029 तक तक मैट्रेस कैटेगरी में ₹150Cr रेवेन्यू का टारगेट

मुंबई : गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के फर्नीचर ब्रांड 'इंटरियो बाय गोदरेज' ने भारतीय घरों में स्लीप और वेलनेस प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी मैट्रेस श्रेणी का विस्तार करने की योजना बनाई है। इस रणनीति के तहत, कंपनी भारत भर में 25 नए मैट्रेस वितरक नियुक्त करेगी और 300 से अधिक रिटेलर्स तक अपनी पहुंच बढ़ाएगी। इससे प्रमुख महानगरों के साथ-साथ उभरते हुए टियर-II और टियर-III बाजारों में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी।

देव सरकार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस, इंटरियो बाय गोदरेज ने कहा, 'भारत का मैट्रेस मार्केट एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आज का उपभोक्ता अच्छी नींद को समग्र स्वास्थ्य से जोड़कर देख रहा है। बढ़ते शहरीकरण और आय के साथ, लोग अपने घरों और स्लीपिंग एनवायरनमेंट पर निवेश करने को लेकर अधिक जागरूक हुए हैं। वे अब केवल मैट्रेस नहीं, बल्कि ऐसे समाधान चाहते हैं, जो उनके पोस्चर को सही रखें और पीठ दर्द जैसी समस्याओं से राहत दें। इंटरियो में, हम इसी मांग को समझते हुए अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। हमारे उत्पादों में प्रेशर-रिलीविंग फोम से लेकर ब्रीदेबल मेश लेयर्स जैसी उन्नत तकनीक शामिल है। साथ ही, हम अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को भी मजबूत कर रहे हैं ताकि हर बाजार तक हमारी पहुंच सुलभ हो सके।'

भारत का मैट्रेस बाजार, जिसका वर्तमान मूल्य 2.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, 2031 तक 8.60% की वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के साथ 3.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। बाजार में फोम और मेमोरी फोम गद्दों की हिस्सेदारी 52% से अधिक है, जबकि हाइब्रिड मैट्रेस सबसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट के रूप में उभर रहे हैं। ऑर्थोपेडिक गद्दों की मांग भी बढ़ रही है क्योंकि उपभोक्ता रीढ़ की हड्डी के संरेखण (स्पाइनल एलाइनमेंट) और दबाव से राहत को प्राथमिकता दे रहे हैं।

विशेष रूप से, ऑर्थोपेडिक मैट्रेस सेगमेंट 2024 में 98.06 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया और 2025 से 2033 के बीच इसके 25.80% की वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ने की उम्मीद है। यह मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य (हड्डियों और मांसपेशियों का स्वास्थ्य) और नींद की गुणवत्ता के बारे में बढ़ती उपभोक्ता जागरूकता को दर्शाता है।

बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, इंटरियो अपने मैट्रेस पोर्टफोलियो को ऑर्थोपेडिक, फोम और स्प्रिंग सेगमेंट के नए विकल्पों के साथ सशक्त बना रहा है। इस विस्तृत रेंज में खास तौर पर पीठ को मजबूती देने वाली ऑर्थोमैटिक सीरीज शामिल है, जिसमें ऑर्थोमैटिक प्रीमियम, सुपर और मैक्स जैसे वेरिएंट्स पेश किए गए हैं। ये मैट्रेस बेहतरीन टिकाऊपन और पोस्चर सपोर्ट के लिए बॉन्डेड फोम और सपोर्ट फोम लेयर्स से तैयार किए गए हैं। बजट-फ्रेंडली ग्राहकों के लिए 'स्लीपसी' मैट्रेस एक शानदार विकल्प है, जो किफायती दाम में सटीक ऑर्थोपेडिक आराम देता है। वहीं, प्रीमियम श्रेणी में स्लीप ग्रांडे मैट्रेस अपनी 'सेवन-ज़ोन पॉकेट स्प्रिंग सिस्टम' के साथ शरीर के हर हिस्से को कस्टमाइज्ड सपोर्ट प्रदान करता है, जिससे सोते समय रीढ़ की हड्डी का प्राकृतिक अलाइनमेंट बना रहता है।

वित्त वर्ष 2027 में, इंटरियो का लक्ष्य फोम मैट्रेस, स्प्रिंग मैट्रेस और ऑर्थो मैट्रेस संग्रह सहित अपनी प्रीमियम रेंज पर जोर देना है। साथ ही, कंपनी भारत के बढ़ते आकांक्षी उपभोक्ता आधार को आकर्षित करने के लिए टियर-I और टियर-II शहरों में अपनी ओमनीचैनल उपस्थिति का विस्तार करने की योजना बना रही है। वर्तमान में कंपनी के पास 50 कंपनी आउटलेट, 600 से अधिक डीलर आउटलेट और 1000 से अधिक रिटेलर्स हैं, जो शहरी और उभरते बाजारों में नींद के समाधानों को अधिक सुलभ बना रहे हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 6 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया...  हमजा जहूर का नाबाद शतक
क्रिकेट

अंडर-19 एशिया कप: पाकिस्तान ने भारत को 3 विकेट से हराया... हमजा जहूर का नाबाद शतक

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

इंटरियो बाय गोदरेज ने भारत में स्लीप वेलनेस की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैट्रेस पोर्टफोलियो बढ़ाया | Khabar Digital | Khabar Digital