व्यापार•

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर रहा है ‘बॉब साइबर वीरू’ के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा के बारे में ग्राहकों को जागरूक

k
krishna kant

0 बार पढ़ा गया

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर रहा है ‘बॉब साइबर वीरू’ के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा के बारे में ग्राहकों को जागरूक

यह पहल ग्राहकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने और उसकी पहचान करने में सक्षम बनाने के लिए सरल और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेगी।

मुंबई: भारत के अग्रणी  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, सुरक्षित बैंकिंग के लिए अपने साइबर-सुरक्षा मैस्कॉट 'बॉब साइबर वीरू' के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा के बारे में ग्राहकों में जागरूकता बढ़ा रहा है। एक दोस्ताना और भरोसेमंद गाइड के रूप में डिज़ाइन किया गया 'बॉब साइबर वीरू',  दिलचस्प और आसानी से समझ में आने वाली सलाह के ज़रिए ग्राहकों को साइबर जोखिमों और सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग के तरीकों को समझने में मदद कर रहा है। पूरे देश में चलाए जा रहे इस ग्राहक जागरूकता अभियान का उद्देश्य आसान, आम ज़िंदगी से जुड़े और उपयोगी कंटेंट के ज़रिए ग्राहकों को डिजिटल धोखाधड़ी की पहचान करने, उससे बचने और उसकी रिपोर्ट करने के साथ-साथ सुरक्षित बैंकिंग के तरीके अपनाने में मदद करना है। देश भर में डिजिटल बैंकिंग तेज़ी से बढ़ रही है और अक्तूबर माह को 'राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह' के तौर पर मनाया जा रहा है, ऐसे में यह पहल जागरूकता और सावधानी के महत्व को और सुदृढ़ करती है।

बॉब साइबर वीरू आम तौर पर होने वाले स्कैम के मामलों में मदद करता है, जिससे ग्राहक चेतावनी के संकेतों को पहचान सकें और सही कदम उठा सकें। छोटे वीडियो, इन्फोग्राफिक्स, क्विक टिप्स और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न जैसे दिलचस्प तरीकों से, बॉब साइबर वीरू  ग्राहकों को आम और नए साइबर खतरों और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों के बारे में जानकारी देता है। ग्राहकों से जुड़े अलग-अलग माध्यमों पर लगातार मौजूद रहकर, यह मैस्कॉट ग्राहकों के मन में अपनी पहचान सुदृढ़ करने, सुरक्षित बैंकिंग की आदतों को बढ़ावा देने और ग्राहकों की सुरक्षा के प्रति बैंक ऑफ़ बड़ौदा की प्रतिबद्धता को और पुख्ता करने का काम करता है। यह अभियान ग्राहकों को सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए प्रोत्साहित करता है और साथ ही उन्हें सलाह देता है कि जानकारी शेयर करने, ट्रांज़ैक्शन को मंज़ूरी देने या किसी लिंक पर क्लिक करने से पहले वे संबंधित अनुरोध की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें।

यह अभियान फिशिंग और नकली लिंक, धोखाधड़ी पूर्ण केवाईसी संबंधित अनुरोध, फर्जी ग्राहक सेवा कॉल, क्यूआर कोड और यूपीआई संबंधी धोखाधड़ी, स्क्रीन-शेयरिंग धोखाधड़ी और डिजिटल धोखाधड़ी के अन्य नए तरीकों सहित सभी प्रचलित धोखाधड़ियों के बारे में लोगों को जागरुक करता है। 

इस शुरुआत के अवसर पर बात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा की कार्यपालक निदेशक सुश्री बीना वाहिद ने कहा, "चूंकि डिजिटल बैंकिंग रोजमर्रा की जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन गई है, इसलिए साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए जागरूकता और सावधानी ज़रूरी है। बॉब साइबर वीरू के माध्यम से, हमारा मकसद डिजिटल सुरक्षा को आसान बनाना और ग्राहकों को आम जोखिमों को पहचानने और धोखाधड़ी से खुद को बचाने के लिए व्यावहारिक और आसान सलाह देना है। हमारा प्रयास ग्राहकों को सही ज्ञान के साथ सशक्त बनाना है ताकि वे सोच-समझकर निर्णय ले सकें और अधिक आत्मविश्वास और सुकून के साथ बैंकिंग कर सकें।

'बॉब साइबर वीरू' अभियान को बैंक के शाखा नेटवर्क, एटीएम, वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों के साथ-साथ ईमेल और एसएमएस, प्रिंट, आउटडोर और रेडियो अभियानों और अन्य ग्राहक संपर्क बिंदुओं के माध्यम से भी प्रसारित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के हिस्से के रूप में, बैंक ऑफ़ बड़ौदा शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रमों, कर्मचारियों के लिए जागरूकता सत्रों और साइबर धोखाधड़ी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों के सम्मान सहित कई प्रकार की जागरूकता और सहभागिता पहलें भी शुरू करने जा रहा है।

बॉब साइबर वीर के माध्यम से, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का उद्देश्य ग्राहक  जागरूकता को बढ़ाना, सतर्कता को प्रोत्साहित करना और सुरक्षित तथा जिम्मेदार डिजिटल बैंकिंग की संस्कृति को बढ़ावा देना है। ग्राहकों की डिजिटल बैंकिंग यात्रा में एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में, बॉब साइबर वीरू जागरूकता फैलाना जारी रखते हुए, सुरक्षित बैंकिंग प्रथाओं को बढ़ावा देगा और ग्राहकों को साइबर धोखेबाजों से एक कदम आगे रहने में मदद करेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

about 5 hours ago

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

6 days ago

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

6 days ago

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

6 days ago

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश

6 days ago

कोस्मो फर्स्ट भोपाल में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प

6 days ago

और पढ़ें

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद
मध्यप्रदेश

सिंगोली जैन मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का माल बरामद

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
मध्यप्रदेश

दीपावली 2026: सीएम मोहन यादव ने MP की जनता को दिया संदेश, बोले- संघर्ष आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट
नेशनल न्यूज़

PM Modi Diwali Greetings | देश के वीर जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे पीएम , Social Media पर किया पोस्ट

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत
मध्यप्रदेश

सदियों पुरानी पाड़ा परंपरा में झलकती आदिवासी संस्कृति और पूर्वजों की विरासत

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने कहा, 2 साल में मध्यप्रदेश दुग्ध उत्पादन में बनेगा नंबर वन, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज दी मंगलकामनाएं

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कर रहा है ‘बॉब साइबर वीरू’ के माध्यम से डिजिटल सुरक्षा के बारे में ग्राहकों को जागरूक | Khabar Digital | Khabar Digital