Monthly Archives: August, 2026

UP Election 2027: चुनाव से पहले एक्शन में CM योगी, 43 जिलों का दौरा कर दी 36,877 करोड़ की सौगात
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रदेशभर का दौरा कर रहे हैं. पिछले तीन महीनों में उन्होंने 43 जिलों का दौरा किया, जिनमें सात जिलों में एक से अधिक बार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने करीब 36,877 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

LPG Cylinder Rules: 16 अगस्त तक नहीं कराया ये काम तो बंद हो सकती है घरेलू LPG सिलेंडर, जानें नया नियम और रेट
Pradhan Mantri Ujjwala Yojana (PMUY) के लाभार्थियों के लिए 16 अगस्त 2026 तक आधार आधारित e-KYC पूरा करना जरूरी कर दिया गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के अनुसार, तय समय तक e-KYC नहीं कराने वाले ग्राहकों को अस्थायी रूप से घरेलू दरों पर LPG सिलेंडर की सुविधा नहीं मिलेगी. हालांकि, सत्यापन पूरा करने के बाद यह सुविधा दोबारा शुरू हो जाएगी.

‘भगवान ने BJP के घमंड का बुखार उतार दिया’, बांकीपुर में हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा हमला
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 19,324 वोटों से जीत दर्ज कर भाजपा का 31 साल पुराना गढ़ ध्वस्त कर दिया. भाजपा दूसरे और राजद तीसरे स्थान पर रही. नतीजों के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा, जबकि इस जीत को बिहार की राजनीति में तीसरे विकल्प के उभरने के रूप में देखा जा रहा है.

MP Congress: दतिया जीत के बाद कांग्रेस का बढ़ा कुनबा! 25 लोगों ने BJP छोड़ा, थामा कांग्रेस का दामन
दतिया उपचुनाव के नतीजों के बीच खंडवा जिले के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामपुरा में करीब 20 से 25 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली. जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की विचारधारा से परिचित कराया. कांग्रेस ने इसे जनता के बढ़ते विश्वास का संकेत बताया, जबकि नए सदस्यों ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को पार्टी से जुड़ने की प्रमुख वजह बताया.





