Monthly Archives: August, 2026

'मदरसा शिक्षा से आतंकी सोच बनती है', केशव मौर्य के बयान पर सियासत गरमाई

'मदरसा शिक्षा से आतंकी सोच बनती है', केशव मौर्य के बयान पर सियासत गरमाई

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसा शिक्षा पर दिए गए बयान से सियासी विवाद गहरा गया है. उनके बयान पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर पलटवार किया. वहीं जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बयान की निंदा करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ बताया. इस मुद्दे पर प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है.

डॉ आशा शर्मा05 Aug 2026
दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जांच के लिए बनाई 2 सदस्यीय समिति, होगी कार्रवाई

दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, जांच के लिए बनाई 2 सदस्यीय समिति, होगी कार्रवाई

दतिया विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी नतीजों की समीक्षा के लिए दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. समिति में प्रदेश महामंत्री गौरव रणदीवे और वरिष्ठ नेता अंबाराम कराड़ा को शामिल किया गया है. दोनों नेता संगठन के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर हार के कारणों की जांच करेंगे. रिपोर्ट प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को सौंपी जाएगी,

डॉ आशा शर्मा05 Aug 2026
MP Fraud News: किसान सम्मान निधि दिलाने का झांसा, फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर उड़ाए 3 लाख रुपये, आप भी ऐसे बचें

MP Fraud News: किसान सम्मान निधि दिलाने का झांसा, फर्जी क्रेडिट कार्ड बनाकर उड़ाए 3 लाख रुपये, आप भी ऐसे बचें

मध्य प्रदेश के गुना जिले के तेलीगांव में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से करीब 3 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक व्यक्ति ने ग्रामीणों के दस्तावेज लेकर उनके नाम पर फर्जी बैंक क्रेडिट कार्ड बनवाए और खातों से रकम निकाल ली. पीड़ितों ने आरोपी के साथ बैंक प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की मांग करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है.

डॉ आशा शर्मा05 Aug 2026
हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी की नई नियुक्तियां, इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मध्य प्रदेश भाजपा ने जारी की नई नियुक्तियां, इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार के तहत किसान मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मऊगंज, विदिशा और भोपाल नगर के लिए नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं. इसके साथ ही भोपाल नगर में दो जिला महामंत्रियों की भी नियुक्ति की गई है. पार्टी का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य किसान मोर्चा को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है.

डॉ आशा शर्मा05 Aug 2026