Monthly Archives: July, 2026

Aadhaar Update: अब घर बैठे मुफ्त में अपडेट करें आधार कार्ड में ये चीज, UIDAI ने शुरू की नई सुविधा
UIDAI ने आधार ऐप के जरिए ईमेल ID जोड़ने और अपडेट करने की मुफ्त सुविधा शुरू कर दी है. यह सेवा 1 जुलाई 2026 से अगले छह महीने तक उपलब्ध रहेगी. अब आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स Android और iPhone पर आधार ऐप से घर बैठे ईमेल, मोबाइल नंबर और पता जैसी जानकारी भी अपडेट कर सकेंगे.

MP में बंपर वैकेंसी, कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर आवेदन शुरू, 2 अगस्त को परीक्षा
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं. उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती परीक्षा 2 अगस्त को होगी. परीक्षा के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य रहेगा और कई महत्वपूर्ण पात्रता व परीक्षा नियम भी जारी किए गए हैं.

MP IPS Transfer: 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP भी बदले, देखें पूरी सूची
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं. रुचिवर्धन मिश्र को भोपाल ग्रामीण जोन का IG बनाया गया है, जबकि शहडोल और शाजापुर समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं. इसके अलावा कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं.

MP Employees Promotion: मध्य प्रदेश में 10 साल का इंतजार खत्म, 162 कर्मचारियों के हुए प्रमोशन, जानिए पूरी अपडेट
मध्य प्रदेश में करीब 10 साल बाद लंबित पदोन्नति प्रक्रिया शुरू हो गई है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 162 सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है. कर्मचारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं. यह पदोन्नति न्यायालय के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी.





