जवाब दो सरकार'—युवा, किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

जवाब दो सरकार'—युवा, किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान

खबर digital News रिपोर्टर /कटनी युवाओं के भविष्य, किसानों की समस्याओं, उज्जैन भूमि प्रकरण और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने जिला व प्रदेशव्यापी जनआंदोलन का ऐलान किया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस की संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता के ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।शहर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में लाखों युवाओं का भविष्य संकट में है। नीट और सीबीएसई परीक्षा से जुड़े विवादों तथा विद्यार्थियों की शिकायतों ने शिक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों के बीच पहुंचेगी और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन करेगी।ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि खरीफ सीजन के बीच प्रदेश का किसान खाद और बिजली संकट से जूझ रहा है। डीएपी, यूरिया और अन्य उर्वरकों की कमी, खाद की कालाबाजारी, पर्याप्त बिजली नहीं मिलने तथा टोकन व्यवस्था की अव्यवस्था के कारण किसानों की बुवाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मूलभूत समस्याओं के समाधान में पूरी तरह विफल रही है।पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने उज्जैन भूमि प्रकरण का मुद्दा भी उठाया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और मुख्यमंत्री निर्दोष हैं तो पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा सभी तथ्य जनता के सामने रखे जाएं। साथ ही महाकाल लोक परियोजना में उठे भ्रष्टाचार और गुणवत्ता संबंधी सवालों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई।कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी जल्द ही एक विशेष डिजिटल पोर्टल शुरू करेगी, जहां प्रदेश का कोई भी नागरिक भ्रष्टाचार, सार्वजनिक संसाधनों के दुरुपयोग अथवा कथित अवैध संपत्तियों से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेज गोपनीय रूप से साझा कर सकेगा। सत्यापन के बाद इन तथ्यों को सार्वजनिक किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदेशभर में पत्रकार वार्ताएं, "छात्रों की गूंज" अभियान, 14 और 15 जुलाई को इंदौर से भोपाल तक जनजागरण कार्यक्रम, 15 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास का घेराव तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह में उज्जैन में विशाल जनआंदोलन और रैली आयोजित करेगी। साथ ही विधानसभा सत्र में भी इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, किसानों के अधिकार, पारदर्शी शासन व्यवस्था और लोकतांत्रिक जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए है। उन्होंने कहा कि जब तक विद्यार्थियों को न्याय, किसानों को राहत और जनता को जवाब नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

about 2 hours ago

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 2 hours ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 2 hours ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 3 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 3 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 3 hours ago

और पढ़ें

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण
मध्यप्रदेश

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को 5 दिन का विराम... 11 नवंबर से फिर शुरू होगा दूसरा चरण

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

जवाब दो सरकार'—युवा, किसान और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी अभियान | Khabar Digital | Khabar Digital