खबर digital news रिपोर्टर /कटनी- पाटलिपुत्र से मुंबई जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सफर के दौरान एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। हालात ऐसे बने कि महिला की ट्रेन के भीतर ही डिलीवरी करानी पड़ी। सूचना मिलते ही कटनी रेलवे प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए राहत एवं बचाव की पूरी व्यवस्था कर दी।कंट्रोल रूम से अलर्ट मिलते ही दौड़ी रेलवे टीमरेलवे कंट्रोल से सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कमर्शियल मुकेश मिश्रा ने बिना देरी किए रेलवे चिकित्सक, आरपीएफ, जीआरपी और स्टेशन स्टाफ को अलर्ट कर कटनी जंक्शन पर तैनात कर दिया। सभी विभागों ने समन्वय बनाकर आपात स्थिति से निपटने की तैयारी शुरू कर दी।स्टॉपेज नहीं था, फिर भी रुकवाई गई ट्रेनजिस एक्सप्रेस ट्रेन में यह घटना हुई, उसका कटनी जंक्शन पर निर्धारित ठहराव नहीं था। लेकिन महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष अनुमति लेकर ट्रेन को कटनी स्टेशन पर रुकवाया। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही रेलवे अधिकारी और कर्मचारी सीधे जनरल कोच तक पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।मां को अस्पताल भेजा गया, नवजात ने तोड़ा दमरेलवे टीम ने महिला और उसके परिजनों को सुरक्षित ट्रेन से उतारकर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। मौके पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।रेलवे की तत्परता बनी चर्चा का विषयहालांकि घटना का अंत बेहद दुखद रहा, लेकिन आपात स्थिति में कटनी रेलवे प्रशासन, रेलवे चिकित्सकों, आरपीएफ, जीआरपी और सफाई मित्रों द्वारा दिखाई गई संवेदनशीलता, समन्वय और त्वरित कार्रवाई की यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना की। संकट की घड़ी में रेलवे टीम ने यह साबित किया कि यात्री सुरक्षा और मानवीय सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097









