Monthly Archives: July, 2026

Health Alert: पेट की चर्बी बन सकती है जानलेवा, सरकार ने बदला मोटापा जांचने का तरीका, होगी नई हेल्थ स्क्रीनिंग
देश में मोटापे और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान के लिए सरकारी अस्पतालों में नई व्यवस्था लागू की जाएगी. अब केवल BMI नहीं, बल्कि कमर और कूल्हे के अनुपात (Waist-Hip Ratio) की भी जांच होगी. इसका उद्देश्य पेट की अंदरूनी चर्बी (Visceral Fat) का पता लगाकर डायबिटीज, हार्ट डिजीज और फैटी लिवर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करना है.

LPG e-KYC Alert: गैस कनेक्शन बंद होने का मैसेज आया? भूलकर भी न करें ये गलती, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
मध्य प्रदेश में रसोई गैस e-KYC प्रक्रिया के बीच साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं. फर्जी कॉल, SMS, WhatsApp और ईमेल के जरिए गैस कनेक्शन बंद होने का डर दिखाकर लोगों से OTP, आधार और बैंक डिटेल्स मांगी जा रही हैं. राज्य साइबर सेल ने नागरिकों से केवल आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या गैस एजेंसी के माध्यम से ही e-KYC कराने की सलाह दी है.

Railway New Rule: अब ट्रेन टिकट के साथ ही होगी लगेज की ऑनलाइन बुकिंग, ज्यादा सामान ले जाना होगा आसान!
भारतीय रेलवे जल्द ही अतिरिक्त सामान की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू करने जा रहा है. अब यात्री टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त लगेज की जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे. इससे लगेज ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की बचत होगी. फिलहाल यह सुविधा केवल कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले चुनिंदा यात्रियों के लिए उपलब्ध होगी.

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदारी से पहले जान लें आज का ताजा भाव, रहेगा फायदे का सौदा या नहीं
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 1,000 रुपये महंगा होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि चांदी 600 रुपये सस्ती होकर 2.24 लाख रुपये प्रति किलो रह गई. वैश्विक बाजार में मजबूत संकेत और घरेलू खरीदारी से सोने को समर्थन मिला, जबकि भारत में अप्रैल-जून तिमाही के दौरान सोने की मांग 6 प्रतिशत घटी है.

Farmers News: 8,115 किसानों के खाते में , पहुंचे 107.72 करोड़ रुपए, केला किसानों की हुई बल्ले-बल्ले
बुरहानपुर के 8,115 केला किसानों को प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 107.72 करोड़ रुपए की राहत राशि सिंगल क्लिक से जारी की. यह जिले के इतिहास की सबसे बड़ी राहत सहायता है. कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी गई.




