MP Building Permission: मध्यप्रदेश में मकान बनाना हुआ आसान, अब कई विभागों की NOC नहीं होगी जरूरी

S
Shiv Sharan

0 बार पढ़ा गया

MP Building Permission: मध्यप्रदेश में मकान बनाना हुआ आसान, अब कई विभागों की NOC नहीं होगी जरूरी

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शहरी क्षेत्रों में भवन निर्माण की अनुमति की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। अब घर, दुकान या अन्य भवन बनाने के लिए कई विभागों से अलग-अलग अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) लाने की जरूरत नहीं होगी। इससे लोगों का समय बचेगा और सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी कम लगेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों को नए निर्देश जारी किए हैं। विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से भवन अनुमति की प्रक्रिया तेज, सरल और पारदर्शी होगी।

पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

नई व्यवस्था के तहत बिल्डिंग परमिशन के लिए आवेदन से लेकर दस्तावेज जमा करने तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। केवल डिजिटल दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे। इससे आवेदन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान और पारदर्शी होगी।

इन विभागों की NOC नहीं होगी जरूरी

सरकार ने हाउसिंग सोसायटी, सहकारिता विभाग एवं गृह निर्माण सहकारी समितियों, नजूल विभाग और बिजली विभाग से मांगी जाने वाली कई प्रकार की NOC की अनिवार्यता समाप्त कर दी है। इसके अलावा रक्षा प्रतिष्ठानों, मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल और विकास प्राधिकरण से जुड़े मामलों में भी आवेदकों को स्वयं NOC लाने की जरूरत नहीं होगी।

21 दिन में देना होगा जवाब

अगर किसी आवेदन में किसी विभाग की राय जरूरी होगी, तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी आवेदन मिलने के सात दिन के भीतर मामला उस विभाग को भेजेगा। संबंधित विभाग को 21 दिन के अंदर अपनी सहमति या आपत्ति दर्ज करनी होगी। यदि तय समय में कोई जवाब नहीं मिलता है, तो भवन अनुमति की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी जाएगी।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से आम लोगों के साथ-साथ बिल्डर्स, निवेशकों और निर्माण एजेंसियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-update-heavy-rain-alert-15-districts-next-48-hours-july-31-august-1-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

MP Building Permission: मध्यप्रदेश में मकान बनाना हुआ आसान, अब कई विभागों की NOC नहीं होगी जरूरी | Khabar Digital | Khabar Digital