Monthly Archives: July, 2026

Bhopal E-Bus Service: भोपाल में शुरू हुई AC ई-बस सेवा, पहले ही दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर, जानें किराया और रूट

Bhopal E-Bus Service: भोपाल में शुरू हुई AC ई-बस सेवा, पहले ही दिन 2 हजार यात्रियों ने किया सफर, जानें किराया और रूट

भोपाल में बहुप्रतीक्षित ई-बस सेवा का व्यावसायिक संचालन शुरू हो गया. पहले दिन 10 एसी ई-बसें दो रूटों पर चलीं और करीब 2,000 यात्रियों ने सफर किया. यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग, UPI भुगतान, लाइव लोकेशन, LED डिस्प्ले और दिव्यांगों के लिए हाइड्रोलिक रैंप जैसी आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं. शुरुआत में कुछ बस स्टॉप पर अतिक्रमण और लोगों में रूट को लेकर भ्रम जरूर देखने को मिला.

डॉ आशा शर्मा31 Jul 2026
MP Weather Update: अगले 4 दिन आफत की बारिश! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी, देखें अपने शहर का हाल

MP Weather Update: अगले 4 दिन आफत की बारिश! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, IMD की बड़ी चेतावनी, देखें अपने शहर का हाल

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तीन सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण मालवा-निमाड़ और उज्जैन संभाग में तेज बारिश की संभावना है. फिलहाल प्रदेश में औसत से 16% कम बारिश दर्ज हुई है, लेकिन नए सिस्टम से यह कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है.

डॉ आशा शर्मा31 Jul 2026
'मैं जिंदा हूं, तुम रो क्यों रहे हो?' मृत घोषित महिला ने खोली आंखें, दामाद का हाथ पकड़ते ही मच गया हड़कंप

'मैं जिंदा हूं, तुम रो क्यों रहे हो?' मृत घोषित महिला ने खोली आंखें, दामाद का हाथ पकड़ते ही मच गया हड़कंप

आगरा की 65 वर्षीय शीला देवी को बरेली के एक निजी अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया था, लेकिन करीब 17 घंटे बाद घर पर अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच वह अचानक जीवित हो गईं. महिला ने अपने दामाद का हाथ पकड़कर बात भी की, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया. इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद महिला को मृत घोषित करने वाले अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

डॉ आशा शर्मा30 Jul 2026
DCC Charge Hike: डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा महंगा, Axis और Kotak ने बढ़ाया चार्ज, नए नियम लागू

DCC Charge Hike: डेबिट-क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा महंगा, Axis और Kotak ने बढ़ाया चार्ज, नए नियम लागू

विदेश में कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों के लिए खर्च बढ़ने वाला है. Axis Bank और Kotak Mahindra Bank ने डायनामिक करेंसी कन्वर्जन (DCC) चार्ज में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. Axis Bank 28 अगस्त 2026 से कई क्रेडिट कार्ड्स पर DCC फीस बढ़ाएगा, जबकि Kotak Mahindra Bank 1 अगस्त 2026 से डेबिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर 3.5 फीसदी + GST शुल्क वसूलेगा. इससे पहले ICICI Bank भी अपने DCC चार्ज बढ़ा चुका है. ऐसे में विदेश में कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को पेमेंट से पहले करेंसी विकल्प और अतिरिक्त शुल्क की जानकारी जरूर जांच लेनी चाहिए.

डॉ आशा शर्मा30 Jul 2026
Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स ध्यान दें. 4 सितंबर से बदल जाएगा UPI का यह नियम

Google Pay, PhonePe और Paytm यूजर्स ध्यान दें. 4 सितंबर से बदल जाएगा UPI का यह नियम

NPCI ने डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) नियमों के तहत सभी UPI ऐप्स और बैंकों के लिए नया सर्कुलर जारी किया है. नए नियम के अनुसार UPI ट्रांजैक्शन के दौरान यूजर्स का पूरा मोबाइल नंबर, UPI ID और अन्य निजी जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी. QR कोड से भुगतान करने पर अब केवल मोबाइल नंबर के आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे. इसके अलावा UPI ऐप्स को मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम आधारित UPI ID का विकल्प भी देना होगा.

डॉ आशा शर्मा30 Jul 2026