विदेश•

पीएम मोदी ने जकर्ता में भारतीयों को कुंभ का दिया न्यौता, 15 एमओयू पर हुए दस्तख़त 

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पीएम मोदी ने जकर्ता में भारतीयों को कुंभ का दिया न्यौता, 15 एमओयू पर हुए दस्तख़त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा की और उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में जकार्ता के साथ मजबूती से खड़ा है। मोदी ने राष्ट्रपति जोको विदोदो से बातचीत के बाद एक बयान में कहा , '' मित्रों , मैं इंडोनेशिया में हाल के हमलों में निर्दोष नागरिकों की मौत से दुखी हूं। भारत ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इंडोनेशिया के साथ है। 
 
कुंभ मेले का निमंत्रण

जकार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि इंडोनेशियन नागरिकों को यात्रा करने के लिए मुफ्त वीजा मिले। उन्होंने कहा कि आप में से कई लोगों ने भारत नहीं देखा होगा। आप सभी को अगले साल प्रयाग में होनेवाले कुंभ मेले में आने का निमंत्रण देता हूं।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की आज़ादी के संघर्ष के शहीदों को आज श्रद्धांजलि देकर अपनी यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने यहां कलीबाता नेशनल हीरोज सिमेट्री में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इंडोनेशिया की पहली आधिकारी यात्रा पर आए मोदी आज राष्ट्रपति जोको विदोदो से भी मिले।

15 एमओयू पर दस्तख़त

बैठक के बाद पीएम मोदी ने आज कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति जोको विदोदो से मुलाकात और डेलीगेशन स्तर की बैठक के बाद पीएम मोदी 'पतंग प्रदर्शनी' पहुंचे और महोत्सव का उद्घाटन किया। बैठक में रक्षा, विज्ञान, तकनीक, रेल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत इंडोनेशिया के बीच 15 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

यह पतंग प्रदर्शनी बेहद खास है। इसे रामायण-महाभारत की थीम पर आयोजित किया गया है। पतंगों को भी उसी अंदाज में डिजायन किया गया है। पीएम मोदी पतंग महोत्सव उद्घाटन के दौरान पतंगबाजी करते भी दिखे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी ने पतंग उड़ाई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी