विदेश•

ट्रंप को उम्मीद, मिसाइल परीक्षण न करने के वादे पर कायम रहेगा कोरिया

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

ट्रंप को उम्मीद, मिसाइल परीक्षण न करने के वादे पर कायम रहेगा कोरिया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि बातचीत होने तक उत्तर कोरिया मिसाइल परीक्षण न करने के अपने वादे पर कायम रहेगा। साथ ही उन्होंने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के साथ आगामी बातचीत को शानदार सफलता मिलने की भविष्यवाणी की। गौरतलब है कि ट्रंप ने बातचीत के लिए किम के न्योते को स्वीकार कर शुक्रवार को पूरी दुनिया को भौचक कर दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने रविवार को ट्वीट कर कहा, "उत्तर कोरिया ने 28 नवंबर 2017 के बाद से मिसाइल परीक्षण नहीं किया और हमारी बातचीत होने तक ऐसा नहीं करने का वादा किया है। उम्मीद है वह अपने वादे पर कायम रहेगा।" इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया संबंधी उनकी नीति को शानदार सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमें काफी लोगों का समर्थन है। उम्मीद है, उत्तर कोरिया अच्छा करेगा। समस्या केवल यही है कि वह इस बीच कोई मिसाइल न दागे। एक दिन पहले ही ह्वाइट हाउस ने कहा था कि बातचीत के लिए किए गए वादे को लेकर उत्तर कोरिया अगर ठोस कदम नहीं उठाएगा तो ट्रंप और किम की वार्ता नहीं होगी। कई सारे ट्वीट कर ट्रंप ने उत्तर कोरिया से बातचीत को लेकर जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से फोन पर हुई बातचीत की जानकारी दी।

इस बीच उत्तर कोरिया पर ट्रंप के फैसले को लेकर अमेरिकी मीडिया में संदेह जारी है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसे जुआ बताया है। वाशिंगटन पोस्ट ने संपादकीय में लिखा है कि ट्रंप का उत्तर कोरिया से बातचीत का फैसला सही है, लेकिन उन्हें इसके लिए योजना बनानी होगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता जॉन किर्बी ने सीएनएन वेबसाइट पर लेख में कहा कि ट्रंप उत्तर कोरिया मामले में अपने नए कूटनीतिक प्रयास में सफल हो पाएंगे, इसकी गारंटी नहीं है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

ट्रंप को उम्मीद, मिसाइल परीक्षण न करने के वादे पर कायम रहेगा कोरिया | Khabar Digital | Khabar Digital