विदेश•

श्रीलंका में बढ़ाई गई मस्जिदों की सुरक्षा, सोशल मीडिया बैन

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

श्रीलंका में बढ़ाई गई मस्जिदों की सुरक्षा, सोशल मीडिया बैन

कोलंबो। बहुसंख्यक सिंहली बौद्धों और अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय के बीच कैंडी में हुए सांप्रदायिक संघर्ष के देशभर में फैलने की आशंका के चलते श्रीलंका में सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के कारण मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बीते सोमवार को कैंडी जिले में भड़की हिंसा में दो लोगों की जान चली गई थी। इस हिंसा में कई घरों, दफ्तरों और मस्जिदों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। यह हिंसा सिंहली बौद्ध समुदाय के एक व्यक्ति की मौत के बाद भड़की थी।

इस बीच सोशल मीडिया पर भी बैन लगा दिया गया है, ताकि हिंसा की घटनाओं में बढ़ोतरी नहीं हो और अफवाहें नहीं फैलाई जा सकें। हिंसा को रोकने के लिए राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेन ने आपातकाल की घोषणा कर दी थी।  

राजधानी कोलंबो में शुक्रवार को ज्यादातर दुकानें बंद रहीं। शांति बनाए रखने के लिए मस्जिदों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहे।

अकेले कैंडी में तीन हजार पुलिस वाले, ढाई हजार सेना के जवान और 750 स्पेशल टास्क फोर्स के जवान तैनात रहे। गुरुवार रात को कर्फ्यू के बावजूद जिले में दंगाइयों ने फिर कुछ मस्जिदों को निशाना बनाया।

पुलिस ने अभी तक हिंसा के आरोप में 81 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो करोड़ की जनसंख्या वाले श्रीलंका में 75 फीसद आबादी सिंहली बौद्ध समुदाय की है। मुस्लिम कुल जनसंख्या का दस प्रतिशत हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

श्रीलंका में बढ़ाई गई मस्जिदों की सुरक्षा, सोशल मीडिया बैन | Khabar Digital | Khabar Digital