विदेश•

रूसियों की गिरफ्तारी के लिए घेरेबंदी कर रहा अमेरिका : रूसी मंत्रालय

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

मॉस्को। रूस ने अपने नागरिकों को यात्रा चेतावनी जारी की है कि वे विदेश जाने से पहले दो बारे सोचें। इसमें कहा गया है कि दुनियाभर में रूस के लोगों को गिरफ्तार करने के लिए अमेरिका उनकी घेरेबंदी कर रहा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में रूसी नागरिकों को चेताया गया है कि वाशिंगटन के अनुरोध पर विदेश में उन्हें गिरफ्तार किए जाने का गंभीर खतरा है।गिरफ्तार करने के बाद उन्हें अमेरिका प्रत्यर्पित किया जा सकता है। बयान के अनुसार, "अमेरिका और रूसी प्रशासन के बीच सहयोग को बेहतर बनाने के हमारे अनुरोध के बावजूद... अमेरिका की स्पेशल सर्विसेज ने दुनियाभर में रूसी नागरिकों की घेरेबंदी करना जारी रखा है।"

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है, "इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हम रूसी नागरिकों से बार-बार आग्रह करते हैं कि विदेश जाने की योजना बनाने से पहले वे संभावित जोखिमों पर अच्छी तरह से विचार करें।" इसमें कहा गया है कि 2017 की शुरुआत के बाद से अमेरिका के हस्तक्षेप के कारण बाहर के देशों में अब तक 10 से अधिक रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया जा चुका है।उदाहरण के तौर पर स्पेन, लातविया और ग्रीस में अमेरिकी साइबर अपराध के आरोप में कम से कम रूस के चार नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले साल संदिग्ध रूसी साइबर अपराधियों के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।अमेरिका और विदेश में 2017 में रूस के सात नागरिकों को गिरफ्तार या उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, जो पिछले छह वर्षों की तुलना में दोगुना है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी