विदेश•

पहली बार आयरिश संसद अध्यक्ष वेरोना मर्फी भारतीय साड़ी पहनकर, साड़ी महोत्सव में हुई शामिल

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

पहली बार आयरिश संसद अध्यक्ष वेरोना मर्फी भारतीय साड़ी पहनकर, साड़ी महोत्सव में हुई शामिल

डबलिन, खबर डिजिटल। महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर डबलिन स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित साड़ी महोत्सव में आयरलैंड की संसद की माननीय अध्यक्ष वेरोना मर्फी ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। यह पहली बार था जब किसी आयरिश संसदीय अध्यक्ष ने भारतीय दूतावास के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज की। वेरोना मर्फी दिसंबर 2024 में आयरलैंड की संसद की अध्यक्ष चुनी गई और वे देश के 103 वर्षों के संसदीय इतिहास में इस सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाली पहली महिला हैं।

आयरलैंड संसद की भारतीय साड़ी में हुई शामिल

कार्यक्रम में मर्फी स्वयं भारतीय साड़ी पहनकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। भारतीय समुदाय ने इसे भारत के प्रति सद्भावना और सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक माना। कार्यक्रम में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी और ‘मेक इन इंडिया’ की भावना को प्रदर्शित करने हेतु आयोजित किया गया।

भारत के 20 राज्यों की साड़ियों को किया गया प्रदर्शित

आधुनिक और पारंपरिक साड़ियों की मल्टीमीडिया प्रस्तुति, फैशन इनोवेशन और डिजाइन प्रदर्शन, उपयोग की तकनीक, बुनाई, कपड़ा और क्षेत्रीय कहानियों का प्रदर्शन शामिल था। प्रदर्शनी में भारत के 20 राज्यों की साड़ियों को प्रदर्शित किया गया, जिनमें ग्रामीण, आदिवासी और पारंपरिक शैलियों की झलक भी शामिल थी।

महिलाओं के लिए सांस्कृतिक प्रयास

संपूर्ण आयोजन भारतीय राजदूत की पत्नी रीति मिश्र, दूतावास की महिला अधिकारियों और भारतीय प्रवासी समुदाय की महिलाओं द्वारा स्वैच्छिक और निःशुल्क योगदान से आयोजित किया गया। सम्मान स्वरूप, अध्यक्ष मर्फी ने सभी आयोजक महिलाओं को प्रशंसा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस कार्यक्रम में आयरिश प्रभावशाली महिलाओं, राजनयिक समुदाय के प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय की प्रमुख महिला हस्तियों ने भाग लिया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी