विदेश•

H-1B वीजा धोखाधड़ी की पांच हजार शिकायतें

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

H-1B वीजा धोखाधड़ी की पांच हजार शिकायतें

वाशिंगटन। अमेरिका में बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा से जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। इस बारे में ट्रंप प्रशासन द्वारा पिछले साल शुरू की गई ईमेल हेल्पलाइन पर पांच हजार से ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अमेरिकी सिटिजनशिप एंड इमीग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआइएस) के प्रवक्ता फिलिप स्मिथ ने बुधवार को कहा, "एच-1बी ईमेल एड्रेस पर इस साल 21 मई तक पांच हजार से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।"

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी "अमेरिकी फर्स्ट" नीति को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल "बाई अमेरिकन, हायर अमेरिकन" आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद फ्रॉड डिटेक्शन एंड नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टरेट (एफडीएनएस) ने एच-1बी और एच-2बी वीजा धोखाधड़ी व दुरुपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल जारी किया था। यूएससीआइएस ने हालांकि इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि उसे किस तरह की शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

क्या है एच-1बी वीजा

भारतीय आइटी पेशेवरों के बीच लोकप्रिय इस वीजा के जरिये अमेरिकी कंपनियों को उन क्षेत्रों में अत्यंत कुशल विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति मिलती है जिनमें अमेरिकी पेशेवरों की कमी है। यह वीजा तीन साल के लिए जारी होता है और इसके बाद तीन साल के लिए इसका नवीनीकरण हो सकता है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद इसके नियमों को कड़ा कर दिया गया है।

65 हजार वीजा जारी करने की सीमा

अमेरिकी संसद से हर साल 65 हजार एच-1बी वीजा जारी करने की मंजूरी मिली हुई है। इसके अलावा 20 हजार एच-1बी वीजा उन लोगों को दिए जाते हैं जिन्होंने अमेरिकी शिक्षण संस्थानों से उच्च शिक्षा में डिग्री प्राप्त की है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के स्वामित्व पंजीयन में CM मोहन यादव हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटवारियों का किया सम्मान

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी