विदेश•

नेपाल में हिली धरती, 4.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, होंडूरास में 6.3 के तगड़े झटके

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

नेपाल में हिली धरती, 4.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, होंडूरास में 6.3 के तगड़े झटके

नेपाल में हिली धरती, 4.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत में लोग, होंडूरास में 6.3 के तगड़े झटके / काठमांडू। ऐसे में जब दुनिया कोरोना जैसी जानलेवा महामारी का सामना कर रही है… बार बार आ रहे भूकंपों ने भी लोगों के बीच दहशत फैला दी है। आज यानी गुरुवार को नेपाल में 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे खौफजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल के सिंधुपालक चौक जिले में भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं सामने आई है।

उल्‍लेखनीय है कि नेपाल में 25 अप्रैल 2015 को 7.8 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया था जिसमें करीब नौ हजार लोगों की जान चली गई थी जबकि 10 लाख घरों को नुकसान पहुंचा था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप में करीब 28 लाख लोग विस्थापित हुए थे। लोग आज भी उस घटना को याद कर सिहर उठते हैं।

वहीं समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मध्‍य अमेरिकी देश होंडूरास में भी बृहस्‍पतिवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। यूएस जीओलॉजिकल सर्वे की मानें तो सुबह दो बजे के आसपास होंडूरास में 6.3 तीव्रता के तगड़े झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में भी किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

अध्‍ययन बताते हैं कि हिमालयन बेल्‍ट को भूकंप से ज्‍यादा खतरा है। अध्‍ययन बताते हैं कि भारत में हिंदुकुश से अरुणाचल प्रदेश तक जाने वाले रेंज में बड़ी तीव्रता के भूकंप आते हैं। वैज्ञानिकों की मानें तो भूकंप फॉल्‍ट-लाइन प्रेशर की वजह से आते हैं। स्‍थानीय और कम तीव्रता वाले भूकंपों के लिए फॉल्‍ट लाइन प्रेशर की जरूरत नहीं होती है। धरातल के नीचे छोटे-मोटे एडजस्‍टमेंट्स के कारण भी छोटे झटके महसूस किए जा सकते हैं। अभी हाल ही में दिल्‍ली में भी भूकंप के तेज झटके मससूस किए गए थे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और पढ़ें

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत
मध्यप्रदेश

नगर परिषद डिंडौरी की बड़ी पहल: दीपावली पर छोटे व्यापारियों को राहत

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार
ब्लॉग

सह-यात्री अमृता-दिग्विजय को भी याद रखना जरूरी - प्रो. मनोज कुमार

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव ने दिया निर्देश, दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण
मध्यप्रदेश

स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूर्ण

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !
भारत

फील्डिंग में उतरे 56 सांसद, इस प्लान से सबके छूट जाएंगे पसीने !

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर
व्यापार

अनिल अग्रवाल ने भारत के तेल एवं गैस क्षेत्र में निवेशक-अनुकूल नीतिगत सुधारों का स्वागत किया, कहा- देश में निवेश के असीमित अवसर

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद
व्यापार

वेदांता लिमिटेड पर ब्रोकरेज में तेजी, दूसरी तिमाही में EBIDTA दोगुना हुआ; 50 फीसदी तक की तेजी की उम्मीद

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी
व्यापार

सीडीएसएल ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए, कंसोलिडेटेड कुल आय में 22% और शुद्ध मुनाफे में 24% की सालाना बढ़ोतरी

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश
व्यापार

आवासीय सुरक्षा को स्मार्ट बनाने की गोदरेज की नई पहल, फेस रिकॉग्निशन तकनीक से लैस उत्पाद पेश