पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के उत्राण स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और नई इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने जा रहा है. इस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कारण अक्टूबर महीने में इस रूट से गुजरने वाली और यहां से चलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. वडोदरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और कार्य की समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग तारीखों पर ट्रेनों को नियंत्रित यानी रेगुलेट किया जाएगा.
अक्टूबर की शुरुआती तारीखों में इन ट्रेनों का बदलेगा समय
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर को 19724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस 30 मिनट और 09323 खड़की-इंदौर स्पेशल 20 मिनट लेट संचालित होगी. वहीं 1, 2, 5, 11 और 12 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस को 10 मिनट के लिए रेगुलेट किया जाएगा. 5 और 12 अक्टूबर को ट्रेन 19626 बांद्रा टर्मिनस-दौराई एक्सप्रेस 30 मिनट और ट्रेन 05184 बांद्रा टर्मिनस-आजमगढ़ स्पेशल 15 मिनट प्रभावित रहेगी. इसके अलावा 6 और 13 अक्टूबर को 22210 हजरत निजामुद्दीन-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 1 घंटा 40 मिनट, 12472 कटरा-बांद्रा टर्मिनस स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 30 मिनट और 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल स्पेशल 1 घंटा लेट चलेगी. 6 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस-लालकुआं सुपरफास्ट भी 10 मिनट रेगुलेट होगी.
7 से 15 अक्टूबर तक दुरुस्त होंगी ये ट्रेनें, यात्रा से पहले जांच लें समय
अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी ट्रेनों का नियमन जारी रहेगा. 7 और 14 अक्टूबर को कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट तथा 12912 हरिद्वार-वलसाड सुपरफास्ट 1 घंटा 5 मिनट की देरी से चलेगी. 8 और 15 अक्टूबर को 02199 झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 1 घंटा 40 मिनट और 22918 हरिद्वार-बांद्रा सुपरफास्ट 1 घंटा 25 मिनट रेगुलेट रहेगी. 11 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज स्पेशल 20 मिनट और 12 अक्टूबर को 22195 झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस 1 घंटा 25 मिनट लेट संचालित होगी.
अहमदाबाद ब्लॉक: 30 अक्टूबर तक नरोड़ा स्टेशन तक ही चलेगी इंदौर-असारवा एक्सप्रेस
वडोदरा के साथ-साथ अहमदाबाद मंडल में ब्लॉक के कारण इंदौर-असारवा एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित हुआ है. ट्रेन नंबर 19315 इंदौर-असारवा एक्सप्रेस 29 अक्टूबर तक असारवा के बजाय नरोड़ा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी और नरोड़ा से असारवा के बीच निरस्त रहेगी. इसी तरह वापसी में ट्रेन 19316 असारवा-इंदौर एक्सप्रेस 1 से 30 अक्टूबर तक असारवा के बजाय नरोड़ा स्टेशन से ही शुरू होगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले 'रेलवन' ऐप या स्टेशन पूछताछ काउंटर से सटीक जानकारी जरूर प्राप्त कर









