खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी, 17 अगस्त-- विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 यानी VB-GRAMG अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कटनी में जिला स्तरीय पंच सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन 19 अगस्त 2026 को नगर निगम ऑडिटोरियम, बस स्टैंड कटनी में आयोजित होगा।मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के निर्देशों के तहत आयोजित इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। उन्होंने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी को सम्मेलन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए करीब 30 अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें परियोजना अधिकारी, एपीओ, सहायक यंत्री, मीडिया प्रभारी, लेखापाल, डीईओ, पीसीओ, जिला समन्वयक सहित जनपद पंचायतों के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक लेखा अधिकारी शामिल हैं।जिला पंचायत सीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में नोडल अधिकारी के निर्देशन में निर्वहन सुनिश्चित करें। सम्मेलन का उद्देश्य VB-GRAMG अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पंचायत स्तर पर आवश्यक जानकारी, समन्वय और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना है।इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारियां: ज्ञानेंद्र सिंह, ऋषिराज चढ़ार, मृगेंद्र सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, अजीत सिंह, योगेंद्र असाटी, नरेश राठौर, उमेश सोनी, जी. किस्पोट्टा, धनराज चौधरी, पंकज नामदेव, मोहम्मद आरिफ, सुग्रीम मरावी सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। सभी अधिकारी सम्मेलन की व्यवस्थाओं और संचालन से संबंधित कार्य नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में पूरा करेंगे।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097









