UGC NEWS: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की रैली

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

UGC NEWS: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की रैली

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ UGC से संबंधित प्रावधानों की समीक्षा, आरक्षण व्यवस्था के आधार एवं अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के दुरुपयोग की रोकथाम सहित विभिन्न मांगों को लेकर डिंडौरी जिला मुख्यालय में सवर्ण समाज द्वारा रैली की गई। रैली में बड़ी संख्या में सवर्ण समाज के लोग शामिल हुए। रैली का नेतृत्व स्वामी आशुतोष जी महाराज ने किया।

रैली मे उपस्थित जनसमुदाय ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाकर, जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC से संबंधित प्रावधानों एवं नीतियों की पुनः समीक्षा किए जाने की मांग रखी गई है।

UGC को लेकर क्या है सवर्ण समाज की प्रमुख मांगें

सवर्ण समाज द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में यूजीसी से संबंधित प्रावधानों की समीक्षा एवं आवश्यक होने पर व्यापक स्तर पर सभी हितधारकों से विचार-विमर्श किए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करते हुए उसके आधार के संबंध में आर्थिक स्थिति को भी विचार में लेने की मांग रखी गई है।

ज्ञापन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति से संबंधित कानूनों की प्रभावी समीक्षा तथा कानून के दुरुपयोग की शिकायतों की निष्पक्ष जांच एवं रोकथाम के लिए प्रभावी कानूनी और प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी शामिल है।इसके अलावा शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज के सभी वर्गों को समान अवसर उपलब्ध कराने तथा सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

‘एक देश, एक विधान, एक संविधान’ पर फोकस

ज्ञापन में ‘एक देश, एक विधान, एक संविधान’ की भावना को सुदृढ़ करने, देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने तथा समानता और एकरूपता की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई है।

रैली के दौरान सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि उनकी मांगों पर केंद्र सरकार द्वारा गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित संवैधानिक एवं कानूनी प्रावधानों की समीक्षा की जाए। ज्ञापन में मांगों पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात भी कही गई है।

मां नर्मदा जी से लिया आशीर्वाद

रैली के प्रारंभ के अवसर पर समाज के लोगों ने मां नर्मदा जी को ज्ञापन अर्पित कर आशीर्वाद लिया और अपनी मांगों के लिए आगे भी शांतिपूर्ण तरीके से प्रयास जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 2 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 2 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

UGC NEWS: यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की रैली | Khabar Digital | Khabar Digital