बाबा महाकाल की भस्मारती… भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 9 खिलाड़ी हुई शामिल.. भक्ति में झूमते आई नजर

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

बाबा महाकाल की भस्मारती… भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 9 खिलाड़ी हुई शामिल.. भक्ति में झूमते आई नजर

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ धार्मिक नगरी उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल की भस्मारती से की गई । देश भर से आए हजारो श्रधालुओ ने भस्मारती में शामिल होकर नए वर्ष की मंगलकामना की। नव वर्ष के अवसर पर बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया और महाआरती हुई। ऐसी मान्यता है की बाबा महाकाल की भस्मारती की एक झलक पाने से हर व्यक्ति, विशेष हो जाता है। नए वर्ष को लेकर बाबा महाकाल का दरबार फूलों और विधुत सज्जा के अलावा रुद्राक्ष और डमरू से सजाया गया है।

नए साल में दिखा अनूठा अंदाज
दरअसल आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नया साल अनूठे अंदाज में मनाया गया। यहां देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं ने सुबह तीन बजे महाकाल की भक्ति में लीन होकर अपने नए साल की शुरुआत की। नए साल की पहली सुबह में बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ अर्थात् दूध, दही, घी, शकर व शहद से बाबा को नहलाया गया । उसके बाद चंदन का लेपन कर सुगन्धित द्रव्य चढ़ाए और भांग से श्रृंगारित किया गया। इस बीच पंडितों द्वारा मंत्रोचारण किए गए। फिर बाबा को श्वेत वस्त्र ओढ़ाकर भस्म रमाई गई। भस्मि भूत होने के बाद झांझ-मंजीरे,ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई।

हजारों ने किए भस्मारती के दर्शन
नए साल की भस्मारती में शामिल होने आए श्रधालुओ में खासा उत्साह देखा गया। किसी ने अपने परिवार की सुख शांति के लिए कामना की तो किसी ने देश के अमन चेन व समृद्धि को लेकर मत्था टेका।अधिक से अधिक श्रद्धालु बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर सके इसलिए महाकाल मंदिर समिति ने इस बार चलित भस्मारती की व्यवस्था की। इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु कतार में चलते हुए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन कर रहे थे। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल की भस्म आरती देखी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/sehore-bjp-worker-manoj-sharma-depression-district-executive-controversy/

आकर्षक ढंग से सजाया महाकाल मंदिर
वहीं नए वर्ष को लेकर बाबा महाकाल का दरबार काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पुष्प सजा और विद्युत सज्जा के अलावा इस बार डमरू और रुद्राक्ष की भी सजावट देखने को मिले। यहां 11 हजार डमरू और 5 लाख रुद्राक्ष से आकर्षक श्रृंगार किया गया है।

इन क्रिकेटरों ने किए बाबा के दर्शन
नया साल धार्मिक स्थलों पर मनाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है । इसी क्रम में विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 9 खिलाड़ी उज्जैन पहुँचे। इन खिलाड़ियों में स्मृति मंदाना, अरूणदति रेड्डी, शैफाली वर्मा, स्नेह राणा, प्रियंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, प्रज्ञा रावत, नैंसी पटेल और इनके परिवार के सदस्य शामिल है। यह सभी खिलाड़ी उज्जैन में देव दर्शन के लिए आए हुए हैं। मुख्य तौर पर बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए।

https://khabardigital.com/uncategorized/collector-ravindra-kumar-chaudhary-shivpuri-inspection-pohri-chc-distribution/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 11 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 12 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 12 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 12 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 13 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 13 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस