इंदौर में 8 अगस्त को राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘The Rising Bharat – ज्ञानं परमं बलम्’ का आयोजन

स
सुनील बंशीवाल

0 बार पढ़ा गया

इंदौर में 8 अगस्त को राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘The Rising Bharat – ज्ञानं परमं बलम्’ का आयोजन

इंदौर/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ हिंदू एकेडेमिशियन्स (WAHA) के तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 (शनिवार) को इंदौर के डेली कॉलेज में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘The Rising Bharat – ज्ञानं परमं बलम्’ आयोजित की जाएगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, चिंतकों, नीति-विशेषज्ञों और विभिन्न क्षेत्रों के विद्वानों के साथ 500 से अधिक पीएचडी धारकों की सहभागिता रहेगी। संगोष्ठी का उद्देश्य भारत की वैचारिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को समकालीन राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में स्थापित करना तथा विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देना है।

भारतीय चिंतन और वर्तमान भूमिका
कार्यक्रम के महिला विमर्श सत्र का विषय ‘भारतीय चिंतन और वर्तमान भूमिका’ रखा गया है। इस सत्र में भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। उनके साथ डॉ. नुपुर निखिल देशकर, सह-संपादिका शाश्वत हिंदू गर्जना एवं सह-संयोजिका, महिला समन्वय (महाकौशल प्रांत), भारतीय दृष्टिकोण से महिला सशक्तिकरण और वर्तमान सामाजिक परिदृश्य पर अपने विचार साझा करेंगी।

‘सांस्कृतिक गौरव एवं अस्मिता’
जनजातीय विमर्श सत्र का विषय ‘सांस्कृतिक गौरव एवं अस्मिता’ होगा। इसमें प्रकाश उइके, पूर्व न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ तथा लक्ष्मण सिंह मरकाम, भारतीय नौसेना आयुध सेवा (INAS), अपर आयुक्त, TRDI एवं अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं के संरक्षण और वर्तमान चुनौतियों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

एमपी के युवा पूर्व विधायक पर राहुल गांधी ने जताया भरोसा… कुछ पूर्व विधायकों को किया जिम्मेदारी से मुक्त

वैश्विक बाजार की बदलती परिस्थितियां
‘भारतीय अर्थव्यवस्था एवं ग्लोबल मार्केट फोर्सेज’ विषय पर आयोजित सत्र में प्रफुल्ल केतकर, संपादक, ऑर्गनाइज़र इंग्लिश वीकली तथा जितेंद्र गुप्ता, अखिल भारतीय सह-समन्वयक, स्वावलंबी भारत अभियान, भारत की आर्थिक प्रगति, वैश्विक बाजार की बदलती परिस्थितियों और आत्मनिर्भर भारत की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम में ये रहेंगे मौजूद
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में डेली कॉलेज, इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्रीमंत विक्रम सिंह पवार उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद अग्रवाल करेंगे, जबकि समापन सत्र को विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे संबोधित करेंगे।

MP Faceless Registry: रजिस्ट्री के नियमों में बड़ा बदलाव, अब किसी भी जिले का सब-रजिस्ट्रार करेगा रजिस्ट्री, नहीं आयेगी ये दिक्कत

शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

22 minutes ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

23 minutes ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 1 hour ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 1 hour ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 2 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

इंदौर में 8 अगस्त को राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘The Rising Bharat – ज्ञानं परमं बलम्’ का आयोजन | Khabar Digital | Khabar Digital