NEP 2020: SWAYAM पोर्टल पर जनवरी 2026 के लिए पंजीयन शुरू, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

NEP 2020: SWAYAM पोर्टल पर जनवरी 2026 के लिए पंजीयन शुरू, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

भोपाल/ खबर डिजिटल/ महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी, उच्च गुणवत्ता, बहुविषयक एवं नवाचार आधारित शिक्षा एक ही जगह पर ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही भारत सरकार द्वारा SWAYAM (Study Webs of Active–Learning for Young Aspiring Minds) पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विषयों में उच्च गुणवत्ता वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

इसी क्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के ल‍िए उच्‍च शि‍क्षा व‍िभाग द्वारा स्‍वयं पोर्टल पर विद्यार्थियों का नि‍शुल्‍क पंजीयन कराया जा रहा है।

इन पाठ्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक विद्यार्थी को उत्कृष्ट, सरल एवं समावेशी शिक्षण सामग्री तक समान रूप से पहुंच प्रदान करना है। SWAYAM पोर्टल का लाभ अध‍िक से अधि‍क विद्यार्थियों को मिल सके, इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा पोर्टल पर विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक विद्यार्थी का SWAYAM पोर्टल पर न्यूनतम एक विषय में पंजीयन अनिवार्य होगा। जनवरी 2026 के लिए पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जिसमें विद्यार्थी अपनी रुचि एवं शैक्षणिक आवश्यकता के अनुरूप संबंधित पाठ्यक्रम का चयन कर पोर्टल की लि‍ंंक के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं।

इस संबंध में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. दिवा मिश्रा ने बताया कि SWAYAM पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी, गुणवत्तापूर्ण, बहुविषयक एवं नवाचार आधारित शिक्षा का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी शैक्षणिक दक्षता, कौशल विकास एवं रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि पंजीयन प्रक्रिया को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 12 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 13 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 13 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 13 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 13 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 14 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

NEP 2020: SWAYAM पोर्टल पर जनवरी 2026 के लिए पंजीयन शुरू, उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश | Khabar Digital | Khabar Digital