"सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल दौड़ें! एक गलती पड़ सकती है जान पर भारी"

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

"सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल दौड़ें! एक गलती पड़ सकती है जान पर भारी"

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी, 12 जुलाई-- मानसून की दस्तक के साथ ही कटनी जिले में सर्पदंश (सांप के काटने) की घटनाओं में तेजी आने लगी है। खेतों, घरों के आसपास, घास-फूस के ढेर, झाड़ियों और जलभराव वाले इलाकों में सांपों की सक्रियता बढ़ने से खतरा भी बढ़ गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने और सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की सख्त सलाह दी है।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आज भी कई लोग सांप के काटने के बाद मरीज को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक, तंत्र-मंत्र, ओझा-गुनिया या पंडा-पुजारी के पास ले जाते हैं। इस दौरान उपचार में होने वाली देरी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सर्पदंश का एकमात्र वैज्ञानिक और प्रमाणित उपचार एंटी स्नेक वेनम (ASV) है, जो केवल अस्पताल में उपलब्ध होता है।विशेषज्ञों के अनुसार सर्पदंश के बाद शुरुआती समय सबसे महत्वपूर्ण होता है। यदि मरीज को बिना देरी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचा दिया जाए, तो अधिकांश मामलों में उसकी जान बचाई जा सकती है। इसलिए किसी भी तरह के अंधविश्वास या घरेलू उपचार पर भरोसा करने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना ही सबसे सुरक्षित कदम है।स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से बारिश के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की भी अपील की है। खेतों में काम करते समय मजबूत जूते पहनें, रात में टॉर्च का उपयोग करें, घर और आसपास झाड़-झंखाड़ तथा घास-फूस की सफाई रखें और बच्चों को भी सांपों से बचाव के प्रति जागरूक करें।

स्वास्थ्य विभाग का संदेश साफ है—"सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल ही जाएं। समय पर मिला एंटी स्नेक वेनम ही मरीज की जान बचा सकता है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव खबर डिजिटल संवाददाता कटनी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 1 hour ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 2 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 3 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 3 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 3 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 3 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

"सांप के काटने पर झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल दौड़ें! एक गलती पड़ सकती है जान पर भारी" | Khabar Digital | Khabar Digital