जमोड़ी थाना के सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत, एक गंभीर; दूसरा चालक फरार

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

जमोड़ी थाना के सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत, एक गंभीर; दूसरा चालक फरार

सीधी/ बृजेश पाण्डेय/ खबर डिजिटल/ शहर से सटे नकटानाला क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब निर्माणाधीन जमोड़ी थाना के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरा बाइक चालक घायल होने के बावजूद बाइक लेकर मौके से फरार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 2:45 बजे हुआ। सड़क पर तेज रफ्तार में आ रही दोनों बाइकों के बीच अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया।

Must Read: 20-21 दिसंबर को अग्रवाल यूथ क्लब द्वारा ASPL-3 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट – Khabar Digital

Must Read: इन राशियों को मिलेगी सफलता… ऑफिस जाने से पहले करें ये विशेष उपाय – Khabar Digital

Must Read: “हिंदुस्तान का दिल देखो” यह नारा भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश के लिए बिल्कुल सही है….. – Khabar Digital

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान पिंटू रावत निवासी सेमरिया के रूप में हुई है। बताया गया कि पिंटू बाइक से अपने ससुराल गोरियरा जा रहे थे। मृतक की पत्नी रानी रावत ने बताया कि शुक्रवार शाम ससुराल में जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित था, जिसमें शामिल होने के लिए पिंटू घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार में अचानक हुई इस घटना से मातम पसरा हुआ है।

वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोटें आई थीं, लेकिन वह मौके की नजाकत भांपते हुए अपनी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुट गई है। घटनास्थल से मिली जानकारियों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

जमोड़ी थाना प्रभारी दिव्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Must Read: धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ - Khabar Digital

खबर डिजिटल का सोशल मीडिया पेज

खबर डिजिटल – फेसबुक Khabardigital.com | Bhopal | Facebook

खबर डिजिटल – ट्वीटर Profile / X

खबर डिजिटल – व्हाट्सएप Khabar Digital | खबर डिजिटल™ ✅ | WhatsApp Channel

खबर डिजिटल – यू ट्यूब Khabar Digital | खबर डिजिटल – YouTube

शेयर करें:

संबंधित खबरें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!

about 10 hours ago

लाड़ली बहनों को दिवाली पर नहीं मिलेगी किस्त! 13 नवंबर को CM मोहन यादव करेंगे राशि ट्रांसफर, करना होगा इंतजार

about 11 hours ago

ओरछा में 126.96 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा भव्य श्री रामराजा लोक, सीएम मोहन यादव की घोषणा

about 11 hours ago

CM मोहन यादव ने चित्रकूट मंदाकिनी नदी में किया दीपदान, कहा - महाकाल लोक की तरह रामराजा लोक का होगा निर्माण

about 11 hours ago

दिग्विजय सिंह की यात्रा के बीच फेसबुक पर बढ़ी सक्रियता... 30 दिन में मिले 2.40 करोड़ व्यूज, 52 हजार नए फॉलोअर्स जुड़े

about 11 hours ago

MP में अनुकंपा नियुक्तियों का रास्ता साफ... सभी विभागों में चलेगा विशेष अभियान, 164 डॉक्टरों को भी मिली नियुक्ति

about 12 hours ago

और पढ़ें

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना
मध्यप्रदेश

सफाईकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी... वेतन बढ़ाकर 20 हजार रुपये तक किए जाने की संभावना

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!
मध्यप्रदेश

दीपावली की रौनक के बीच अंधेरे में डूबा रानी लक्ष्मीबाई चौक, नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल!

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना
मध्यप्रदेश

त्योहारों की भीड़ में आमजन के बीच नजर आई कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, लोगों ने की सराहना

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस
मध्यप्रदेश

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!.. श्रीकृष्ण का वंशज बताने वाले अधिवक्ता ने अदालत में दायर किया मानहानि का केस

जमोड़ी थाना के सामने भिड़ीं दो बाइकें, युवक की मौत, एक गंभीर; दूसरा चालक फरार | Khabar Digital | Khabar Digital